Ranchi Famous Street Food: रांची में बहुत सी जगहों का स्ट्रीट फूड फेमस है लेकिन हरमू रोड पर मिलने वाली मुंबई भेलपुरी की बात ही अलग है. यहां आपको इसके 2-3 स्टॉल एक ही जगह मिलेंगे. शाम के 4 बजते ही अच्छाखासी भीड़ लग जाती है क्योंकि, यहां के गोलगप्पे से लेकर भेलपुरी या फिर चाट कहीं और देखने को नहीं मिलती.
दही भल्ले, गोलगप्पे, भेलपुरी इन सब चीजों के लिए हरमू रोड फिलहाल हॉटस्पॉट माना जाता है. आलम यह है कि लोग गूगल मैप में इस लोकेशन को खोजते हुए आते हैं कि दही चाट खाएंगे तो यहीं और गोलगप्पे खाएंगे तो यहीं का खाना है. लोग एक बार तो यहां का टेस्ट लेना ही चाहते हैं क्योंकि, इनका स्वाद लाजवाब होता है.

दही तो इतना भरभर के देते हैं की ऐसी क्वांटिटी और कहीं देखने को नहीं मिलती और क्वालिटी भी एकदम शानदार. खासकर जो लोग अधिक दही पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है. भेलपुरी बनाते हुए धर्मेंद्र बताते हैं, हम दही से खट्टा पानी हटा देते हैं.

फिर उसमें थोड़ी सी क्रीम मिक्स करते हैं फिर अच्छे से उसको मिलाते हैं. इस तरीके से खासतौर पर यह दही तैयार होता है. इसमें थोड़ी सी चीनी डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद काफी अलग आता है. वे बताते हैं कि हम लोग भरपूर दही का इस्तेमाल करते हैं. ऐसा आपको सिर्फ मुंबई में देखने को मिलेगा और अब आपको रांची में देखने को मिल रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर खासतौर पर अनार और 10 से 15 तरह के मसाले के मिक्स से भेलपुरी और पापड़ी चाट और गोलगप्पे तैयार किए जाते हैं. धर्मेंद्र बताते हैं, यहां पर हाइजीन का बड़ा ही विशेष ख्याल रखा जाता है, हाथ में गलब्स पहनकर परोसा जाता है.

यहां पर गोलगप्पे में आपको दो तरह का पानी देखने को मिलेगा. एक खट्टा होता है और एक मीठा होता है और दोनों का स्वाद एकदम अलग. मीठा वाला खजूर का पानी होता है और खट्टा वाला खासतौर पर पुदीना और इमली का होता है जिसमें पुदीना की क्वांटिटी अधिक होती है. जिस वजह से पेट में जलन जैसी समस्या भी नहीं होती.

यही कारण है कि यहां का गोलगप्पा आप जितना भी खा लें और दही भल्ले या फिर पापड़ी चाट जितनी भी खा लें इतना दही और पुदीना होता है कि आपको बिल्कुल भी पेट में कोई समस्या या फिर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती. तो लोग स्वास्थ्य को देखते हुए भी यहां पर खाने आते हैं.

शाम होते ही यहां पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. खासतौर पर स्टूडेंट्स का जमावड़ा लगता है क्योंकि, आसपास कई सारे कोचिंग सेंटर हैं. अगर आप यहां आते हैं तो आधा घंटा तो लेकर आएं क्योंकि, आपको वेट करना पड़ेगा भीड़ इतनी होती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.