Dhaba Style Chicken Recipe: ढाबा स्टाइल चिकन बनाने के लिए 500 ग्राम चिकन, प्याज, अदरक, लहसुन, जीरा, धनिया, हल्दी, टमाटर, हरी मिर्च और ताजा धनिया का उपयोग करें. इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें.
जानें ढाबा स्टाइल में चिनक बनाने की रेसिपी
सबसे पहले करीब 500 ग्राम चिकन को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब एक कड़ाही या भारी तलने वाली पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें 3-4 चम्मच सरसों तेल या रिफाइंड तेल डालें. तेल थोड़ा गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटा हुआ 2-3 बड़ा प्याज डालें और उसे मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनें. प्याज को तब तक भूनना है, जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए. यही भुना हुआ प्याज ढाबा स्टाइल चिकन का बेस तैयार करता है. जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें साफ किया हुआ चिकन डाल दें और तेज आंच पर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें. इससे चिकन का कच्चापन खत्म हो जाता है और उसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है.
इन मसालों का करें इस्तेमाल
अब असली मसाला तैयार करें. इसके लिए अदरक, लहसुन, जीरा और धनिया को एक साथ पीसकर ताजा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चिकन में डाल दें और अच्छी तरह मिलाते हुए कुछ मिनट तक भूनें. इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल दें. सभी मसालों को चिकन के साथ अच्छी तरह मिलाकर मध्यम आंच पर पकने दें. ताकि मसाले का स्वाद चिकन में अच्छे से समा जाए.
कटा हुआ टमाटर जरूर डालें
ढाबा स्टाइल चिकन की सबसे खास बात यह है कि इसमें आखिर में कच्ची खुशबू वाले कुछ ताजे सामान डाले जाते हैं. जब चिकन लगभग पक जाए, तब इसमें कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च और ताजा कटा हुआ धनिया पत्ता डाल दें. इसे हल्का सा चलाकर ढक दें. ताकि इनकी खुशबू और स्वाद चिकन में अच्छी तरह मिल जाए.
अगर आप इसे रोटी या पराठा के साथ खाना चाहते हैं तो इसमें पानी बिल्कुल न डालें और इसे सूखा ही पकने दें, लेकिन अगर आप इसे चावल या पुलाव के साथ खाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर हल्की ग्रेवी भी बना सकते हैं. जहां कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट और खुशबूदार ढाबा स्टाइल चिकन तैयार हो जाएगा. इसे गरमा-गरम रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें और घर बैठे ढाबे जैसा स्वाद का मजा लें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.