Machhli Ke Pakode Recipe : ठंड में बोनलेस फिश, बेसन, चावल आटा, अनार दाना और मसालों से बने मछली के पकोड़े धनिया पुदीना चटनी के साथ नॉनवेजिटेरियन के लिए पार्टी जैसा स्वाद देते हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में
ठंड के मौसम में गरमा-गर्म अगर पकौड़ी मिल जाए, तो फिर क्या ही बात है, लेकिन अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं. ऐसे में अगर आपको मछली के पकोड़े मिल जाए, तब कैसा रहेगा. एकदम चटपटा और टेस्टी बनाना काफी आसान है. कई बार लोग फिश पकोड़ा खाते हैं, तो उन्हें लगता है कि सिंपल हल्दी और आदर से मैरिनेड करके छान देने को ही फिश पकोड़ा कहते हैं, पर ऐसा नहीं है. फिश पकोड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले बोनलेस फिश लेना होगा और उसको अच्छे से धो लें, जितना बड़ा पीस आपको चाहिए उतने बड़े पीस में काट लीजिए.

जब अच्छे से कट जाए, तो इसके बाद इसको एक बॉल में ट्रांसफर कीजिए और इसमें आपको 3 चम्मच बेसन और दो चम्मच चावल आटा डालना है. चावल के आटे डालने से काफी क्रिस्पी बन जाता है और तेल भी अधिक नहीं सोखता है. इसके बाद इसमें आपको अनार दाना डालना है.

आपके घर में अनार दाना जो होगा. उसको अच्छे से क्रश कर लीजिए. ताकि यह मिलने में आसानी हो, कम से कम एक चम्मच होना चाहिए. इसके बाद लाल मिर्च का पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, धनिया पाउडर , थोड़ा सा हल्दी, थोड़ा सा मिक्स मसाला, स्वाद अनुसार नमक यह सभी डालकर आपको अच्छे से मैरिनेड कर लेना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मेरीनेड होने के लिए ढक के कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दे. 1 घंटे के बाद एक पैन में तेल गर्म होने के बाद इसमें एक-एक पीस करके मछली का डालना शुरू करें, जब यह पूरी तरह डीप गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसे बाहर एक प्लेट में निकाल लें.

इसको आप धनिया और पुदीने के चाटने के साथ सर्व कर सकती हैं. क्योंकि, इसके साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसके लिए आपको थोड़ा सा धनिया पत्ता और थोड़ा पुदीना और साथ में तीन चम्मच अगर मूंगफली आपके पास है तो वह भी लें. मूंगफली का छिलका हटा लें और उसमें थोड़ा सा अदरक हरी मिर्च, थोड़ा सा सरसों तेल डालकर मिक्सी में पीस लें.

लीजिये बनकर तैयार है मछली के पकोड़े व हरी चटनी. इन दोनों का जबरदस्त कांबिनेशन आपको पसीने छुड़ा देगा. खासतौर पर जो नॉनवेजिटेरियन हैं. उनके लिए तो यह किसी पार्टी से कम नहीं है. एक बार इस स्टाइल में आप बनाकर देखिए, फिर देखिए 1 मिनट में ही पलक झपकते ही प्लेट सफाचट हो जाएगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.