Deoghar famous Pedha: देवघर में अब सफेद नहीं बल्कि इस खास पेड़े का क्रेज देखने को मिल रहा है. जहां एक खास दुकान पर लोग गाड़ियां रोककर भर-भर कर पेड़े खरीद रहे हैं. बाबा बैजनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु इस पेड़े को प्रसाद के रूप में जरूर अपने साथ ले जा रहे हैं.
दुकान के संचालक सुमित कुमार सिंह बताते हैं कि उनके यहां पेड़े की मांग लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि हर दिन करीब एक क्विंटल खोवे की खपत हो जाती है. खास बात यह है कि यहां पेड़ा ग्राहकों के सामने तैयार किया जाता है, जिससे शुद्धता पर कोई सवाल नहीं उठता.
क्या कहते हैं ग्राहक
वहीं, नियमित ग्राहक सुमित शर्मा का कहना है कि वे पिछले 7 से 8 महीनों से यहीं से पेड़ा ले जा रहे हैं. उनके अनुसार इस पेड़े का स्वाद अलग है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह आंखों के सामने बनता है, इसलिए भरोसा भी रहता है. आसनसोल से आए एक अन्य ग्राहक ने सफेद पेड़े पर सवाल उठाते हुए कहा कि देवघर में कई जगह सफेद पेड़े में मिलावट की शिकायतें मिलती हैं. ऐसा लगता है जैसे जहर परोसा जा रहा हो. जबकि लालची पेड़ा भंडार में बना यह खास पेड़ा पूरी तरह शुद्ध और बेहद स्वादिष्ट है.
पेड़ा बनाने की प्रक्रिया भी है खास
यहां एक बड़ी कढ़ाई में दूध को लकड़ी की आंच पर करीब 6 से 7 घंटे तक लगातार पकाया जाता है. इसमें चीनी मिलाकर दूध को पूरी तरह खोवा बनाया जाता है, फिर उसी खोवे से हाथों द्वारा काले पेड़े का निर्माण किया जाता है. यही पारंपरिक प्रक्रिया इसके स्वाद को खास बनाती है. फिलहाल, इस खास पेड़े की कीमत 380 रुपये प्रति किलो है. बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु अब सफेद पेड़े के साथ-साथ इस खास पेड़े को भी प्रसाद के रूप में अपने साथ ले जाना पसंद कर रहे हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.