Last Updated:
Spicy Dhuska Recipe: झारखंड में होली पर बनने वाले खास व्यंजनों में से एक है मसालेदार धुस्का. यह दाल-चावल से बनता है और स्वाद में लाजवाब होता है. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप स्वादिष्ट धुस्का बना सकते हैं जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है.
हल्का दरदरा पीसें
धुस्का बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप चावल, आधा कप चना दाल और आधा कप उड़द दाल लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर 5 से 6 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. जब ये अच्छे से फूल जाएं तो अतिरिक्त पानी निकालकर मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, मध्यम गाढ़ापन ही सही रहता है.
दाल में घुल जाए मसालों का स्वाद
अब इस घोल में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक, हरा धनिया, जीरा, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा गरम मसाला मिलाएं. चाहें तो अजवाइन या कुटी काली मिर्च भी डाल सकते हैं, इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं. सब कुछ अच्छी तरह मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि मसालों का स्वाद घोल में अच्छी तरह मिल जाए.
इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम करें. तेल मध्यम आंच पर होना चाहिए. अब चम्मच या हाथ से थोड़ा-थोड़ा घोल लेकर तेल में डालें और हल्का गोल आकार दें. धुस्का को धीमी से मध्यम आंच पर पलटते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
बाहर से कुरकुरा, अंदर से नरम
बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यही असली धुस्का की पहचान है. होली के दिन इसे आलू-चना की मसालेदार सब्जी, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. एक प्लेट गरम धुस्का और साथ में देसी स्वाद, यही होली की असली रौनक है. इस होली आप भी घर में मसालेदार धुस्का बनाएं और परिवार व दोस्तों के साथ देसी स्वाद का आनंद लें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.