जमशेदपुर में फूड लवर्स साकची गोलचक्कर के पास राजेश जी के स्टॉल की अनोखी चाट के दीवाने हैं. यह चाट अपनी बड़ी, मोटी और सुपर क्रिस्पी मैदा व सूजी की पापड़ी के लिए मशहूर है. इस स्वादिष्ट और अनोखी चाट की कीमत महज ₹30 है. जिसके कारण यहां हमेशा लोगों की लाइन लगी रहती है.
राजेश जी की पहचान उनकी बड़ी आकार की मैदा और सूजी की पापड़ी से है, जिसे देखकर ही भूख दोगुनी हो जाती है. यह कोई आम पतली पापड़ी नहीं, बल्कि बड़ी, मोटी, सुपर क्रिस्पी पापड़ी होती है. जिसका हर क्रंच मुंह में धमाका कर देता है. खास बात यह कि पापड़ी का स्वाद न तो बहुत भारी लगता है और न ही बेस्वाद, बल्कि इसमें कुरकुरापन और हल्का फ्लेवर इतना शानदार होता है कि लोग इसे बार–बार ऑर्डर करते हैं.
कीमत महज 30 रुपये
चाट तैयार करने का तरीका भी उतना ही मजेदार है. सबसे पहले राजेश जी एक बड़े साइज के दही में डूबे हुए दही वड़े को प्लेट में रखते हैं. यह दही वड़ा इतना नरम और मुलायम होता है कि कटते ही टूट जाता है. उसके बाद उस पर क्रिस्पी पापड़ी को सजाया जाता है. फिर आती है असली जादू की बारी. ऊपर से उबले हुए मटर, हल्का मसाला, ठंडी–मीठी दही, और फिर चम्मच भर–भर कर मीठी चटनी डाली जाती है. पूरी प्लेट देखकर ही लगता है कि यह सिर्फ चाट नहीं, बल्कि स्वाद का एक पूरा त्योहार है. और सबसे सुखद बात यह कि यह स्वादिष्ट प्लेट सिर्फ ₹30 में मिल जाती है.
स्टॉल पर भीड़ लगी रहती है. चाट खाने आई रोशनी ने मुस्कुराते हुए बताया कि वह पहली बार यहां खा रही है, लेकिन हर फ्लेवर इतना लाजवाब है कि एक–एक बाइट उसका मन जीत ले रहा है. उसके मुताबिक मीठी चटनी, दही, पापड़ी और दही वड़ा. इन चारों का कॉम्बिनेशन चाट का स्वाद और भी बढ़ा देता है.
राजेश जी का यह खास पापड़ी–दही वड़ा चाट जमशेदपुर के फूड लवर्स के बीच तेजी से चर्चित हो रहा है. क्रिस्पी पापड़ी, मुलायम दही वड़ा और लाजवाब चटनी. ये तीनों मिलकर ऐसी डिश बनाते हैं जो एक बार खाकर भी मन नहीं भरता. अगर आप भी साकची जाएं, तो इस चाट का स्वाद लेने से बिल्कुल न चूके. यह सिर्फ चाट नहीं, जमशेदपुर के स्वाद की सच्ची पहचान है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.