Upma Recipe : रांची के लोग बच्चों के लंच के लिए हरी सब्जियों और दूध से बना हेल्दी उपमा बनाते हैं. इसमें सूजी, गाजर, फूलगोभी, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और मूंगफली का उपयोग होता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
स्टेप बाय स्टेप जानें रेसिपी
• इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप तरह-तरह की सब्जी काट लें, जिसमें गाजर, फूलगोभी, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर जैसे सब्जी शामिल है. इन सभी को दो चम्मच तेल में कढ़ाई का फॉरेन डालने के बाद गोल्डन फ्राई कर लेना है.
• जब गोल्डन फ्राई हो जाए तो उसमें आपको एक कटोरी सूजी डालना है. एक बात का ध्यान रखना है सूजी को मुश्किल से 1 मिनट के लिए फ्राई करना है, उससे अधिक एकदम नहीं. आप चाहें तो घड़ी देख लीजिए 1 मिनट में बन जाएगा.
• मतलब सूजी किसी भी हाल में गोल्डन फ्राई नहीं होना चाहिए, हल्का भी नहीं. यह थोड़ा सफेदी रहे तो बढ़िया है. इसके अलावा जब 1 मिनट हो जाए तो इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ा सा आपको नमक डालना है और फिर दो कटोरी दूध ले लीजिए.
• दूध थोड़ा पतला होना चाहिए, बहुत गाढ़ा नहीं. मतलब अगर एक कटोरी दूध है तो उसमें 1 कटोरी पानी मिला दीजिए और फिर वह दूध को आप डाल दीजिए और बढ़िया से चलाते रहे, वरना गांठे पड़ जाएंगी.
• इसी दौरान इसमें आपको एक चम्मच घी डाल देना है और उसके बाद फिर से चलाना है. आप देखेंगे कि अपने आप ही कड़ाही छोड़ना शुरू कर दिया है और फिर इसको नीचे उतार ले और बच्चों को लंच में दे या आप नाश्ते में एक कटोरी खा सकते हैं.
• साथ ही इसको और हेल्दी बनाने के लिए लोग थोड़ी सी मूंगफली को फ्राई करके ऊपर से डाल देते हैं. यह खाने में गजब का टेस्टी लगता है. यह भी आप कर सकते हैं. इससे प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ेगी और टेस्ट भी आपको मिलेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.