Last Updated:
Iron-Protein Rich Easy Breakfast: गावों में लोग सिंपल लेकिन हेल्दी खाना खाते हैं और इसी क्रम में आता है अक्सर घरों में बनने वाला यह चना और मूंगफली का नाश्ता. इसे बनाना आसान है और इसमें भर-भरकर प्रोटीन और आयरन होता है. स्वाद के तो कहने ही क्या.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची के खासकर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में सुबह का नाश्ता अलग ही अंदाज का होता है. यहां न तो एवोकाडो टोस्ट चलता है और न ब्रेड-मटर. बल्कि लोग ऐसा नाश्ता करते हैं जो प्रोटीन और आयरन से भरपूर हो, सस्ता हो और शरीर को मजबूत भी बनाए. स्वाद भी चटपटा और देसी.
रांची के कैम्बो गांव के निवासी नीरज बताते हैं कि वे लोग रोज महंगा या आधुनिक नाश्ता नहीं करते. उनका कहना है कि भले पैसे कम हों, लेकिन शरीर को प्रोटीन और आयरन तो चाहिए ही. इसलिए वे रात में काले चने को भिगो देते हैं और सुबह एक कटोरी फूला हुआ चना निकाल लेते हैं.
गरीबों का प्रोटीन और आयरन वाला सलाद
नीरज बताते हैं कि भीगे हुए काले चने में एक मुट्ठी हल्की भुनी हुई मूंगफली डाल दीजिए. मूंगफली का छिलका हटाने की जरूरत नहीं है. इसके बाद थोड़ा सा सरसों का तेल डालते हैं. जैसे कुछ लोग ओलिव ऑयल इस्तेमाल करते हैं, वैसे यहां सरसों का तेल काम आता है. फिर उसमें थोड़ा नींबू रस, काला नमक, चाट मसाला, कटा हुआ प्याज, टमाटर और थोड़ा खीरा डालकर अच्छी तरह मिला लिया जाता है.
वेट भी कंट्रोल रहता है
लीजिए, तैयार है सादा लेकिन पौष्टिक नाश्ता. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. चना और मूंगफली दोनों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती. साथ ही यह प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है और वजन भी संतुलित रहता है.
शरीर को बनाता है मजबूत
नीरज का कहना है कि यह नाश्ता शरीर को मजबूत बनाता है. इससे वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती, क्योंकि इसमें कैलोरी और खराब वसा कम होती है, जबकि अच्छे वसा और पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं. यही वजह है कि वे इसे अपना लोकल प्रोटीन नाश्ता कहते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है और सुबह खाने के बाद दिनभर एनर्जेटिक फील होता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.