Last Updated:
Chhattisgarh saraipali vijay hotel : महासमुंद जिले के सरायपाली बस स्टैंड स्थित विजय होटल 2003 से स्वाद का भरोसेमंद ठिकाना बना हुआ है. खास घरेलू मसाले से तैयार नॉनवेज व्यंजन यहां की पहचान हैं. रोजाना सैकड़ों प्लेट चिकन, मटन और मछली चावल बिकते हैं. बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहकों की संख्या लगातार बनी हुई है.
Food Story : महासमुंद जिले के सरायपाली बस स्टैंड पर स्थित विजय होटल पिछले दो दशकों से यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए स्वाद का भरोसेमंद ठिकाना बना हुआ है. यहां का नॉनवेज भोजन न केवल अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, बल्कि किफायती दाम और खास मसालों की वजह से भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. होटल की पहचान आज सिर्फ एक भोजनालय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरायपाली के स्वाद की एक अलग पहचान बन चुका है.
होटल की संचालिका मुस्कान जायसवाल बताती हैं कि विजय होटल की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी. उस समय मात्र 30 रुपये में भरपेट वेज थाली मिलती थी। वहीं चिकन थाली 50 रुपये और मटन थाली 100 रुपये में उपलब्ध थी. समय के साथ महंगाई बढ़ी और दामों में बदलाव हुआ, लेकिन स्वाद और ग्राहकों का भरोसा आज भी वैसा ही कायम है. यही वजह है कि पुराने ग्राहक आज भी उसी उत्साह के साथ यहां खाना खाने आते हैं.
लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर करता
मुस्कान जायसवाल के अनुसार, विजय होटल की सबसे बड़ी खासियत यहां तैयार होने वाला विशेष मसाला है, जिसे घर पर ही बनाया जाता है. यही मसाला नॉनवेज व्यंजनों को एक अलग पहचान देता है और लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर करता है. वर्तमान समय में चिकन थाली 130 रुपये, मटन थाली 200 रुपये और मछली चावल थाली 150 रुपये में परोसी जा रही है। इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है.
रात 11 बजे तक खुला रहता
होटल में इन दिनों नॉनवेज खाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. रोजाना करीब 150 प्लेट चिकन चावल, 30 प्लेट मटन चावल और लगभग 100 प्लेट मछली चावल बिक जाती है. इसके अलावा बिरयानी, अंडा करी और मछली से बने व्यंजन भी ग्राहकों की पहली पसंद में शामिल हैं. विजय होटल सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है. बस स्टैंड पर स्थित होने के कारण दूर-दराज से यात्रा करने वाले लोग यहां रुककर खासतौर पर नॉनवेज भोजन का आनंद लेते हैं.
रायपुर के संतोषी नगर से आए ट्रेवल्स कारोबारी टॉनिक सिन्हा बताते हैं कि उनका इस मार्ग पर नियमित आना-जाना होता है और जब भी भोजन करना होता है, वे सीधे विजय होटल का रुख करते हैं. वहीं हरिहर बेताल कहते हैं कि वे वर्ष 2006 से यहां खाना खा रहे हैं और मसालों का स्वाद आज भी वैसा ही बना हुआ है. उनके अनुसार, नॉनवेज इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.