Black chickpea chutney: काले चने की चटनी काफी स्वादिष्ट लगती है. यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर आसानी से बना सकते है.
काला चना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि चना खून बढ़ाने में मददगार होता है. यह शरीर को ताकत देता है. इसके अलावा दिमाग भी तेज करता है. इस चटनी आप अपने किचन की डिश में शामिल कर नए जायके का स्वाद ले सकते हैं. इस चटनी को आप सिल-बट्टे में बनाएँगे तो इसका स्वाद और भी लाजवाब लगेगा. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर काले चने की स्वादित चटनी घर पर बना सकते है.
काले चने की चटनी बनाने के लिए सामग्री
काला चना भीगा हुआ- 50 ग्राम, लहसुन की कली – तीन, हरि मिर्च कटी हुई तीन, नमक स्वाद अनुसार, धनिया – एक टहनी, अमचूर पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
काले चने की चटनी बनाने की विधि
एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लीजिए. अब इसमें चार कली लहसुन और मिर्च डाल दीजिए और भूनिए. हल्का भुन जाने के बाद अब इसमें भीगा हुआ काले चने को डाल दीजिए. थोड़ी देर भूनिए, जब तक चना फूटने न लगे.
अब इसके बाद सिल-बट्टे में धनिया, नमक और अमचूर पाउडर को पीस लीजिए. इसके बाद भुने हुए चने को पीस लीजिए. चना चिपकता है, तो थोड़ा पानी डालकर पीसिए. जब चना अच्छे से पिस जाए, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिला लीजिए. अब तैयार हो गई चने की स्वादिष्ट चटनी. आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.