Fish chutney recipe: सुस्की मछली प्रोटीन और खनिजों का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों व शरीर की मरम्मत में मदद करती है. लहसुन में मौजूद एलिसिन एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण प्रदान करता है, जिससे सर्दी-जुकाम व संक्रमण से बचाव होता है.रायगढ़ औऱ बस्तर में इसे खूब पसंद किया जाता है.
सुस्की मछली प्रोटीन और खनिजों का अच्छा स्रोत होती है. सही मात्रा में और साफ-सुथरी तैयार की गई सुस्की खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. सूखाने के बाद मछली में प्रोटीन की मात्रा और अधिक सघन हो जाती है, जो मांसपेशियों की मजबूती और शरीर की मरम्मत में मदद करता है.

लहसुन (Garlic) एक औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ है, जिसका उपयोग आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में होता है.इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. लहसुन में एलिसिन (Allicin) नामक तत्व होता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं.जो ठंड के दिनों में शरीर को संक्रमण और सर्दी-ज़ुकाम से लड़ने में मदद करता है.

अदरक एक औषधीय मसाला है जिसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है और गैस, अपच तथा मतली में राहत मिलती है. अदरक सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश में भी प्रभावी है, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इसमें रक्त संचार सुधारने की क्षमता होती है, जिससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और हल्का-सा ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हरी मिर्ची की चटनी स्वाद बढ़ाने के साथ कई स्वास्थ्य फायदे भी देती है. इसमें विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाती है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करती है. हरी मिर्च में कैप्सैसिन होता है, जो चयापचय (मेटाबॉलिज़्म) बढ़ाकर वजन नियंत्रण में सहायक है.

मछली सुस्की को साफ करके ओखली के सहारे कूट लेना है, साथ ही अदरक, लहसुन और मिर्ची को कटुकर अच्छे से मिक्स कर लेना है, चटनी बनने के बाद स्वाद अनुसार नमक मिलाना है. जिसके बाद कुटी हुई सुखी मछली के साथ मिक्स करना है. अब यह चटनी सेहत और आपके स्वाद के लिए तैयार हो चुकी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.