Ranchi Villages Special Sabji: एक ऐसी सब्जी जो बिना प्रिजर्वेटिव के सालभर केवल पानी में डालकर छोड़ी जा सकती है, जब खानी हो निकालकर बना लीजिए. स्वाद में मटन को फेल करती है और प्रोटीन का खजाना है. आश्चर्य नहीं कि इसे गांवों की 5 स्टार सब्जी कहते हैं.
सालभर रहता स्टोर, ना पानी की जरूरत, ना प्रिजर्वेटिव
रांची के सुकुरहुत्तु गांव के निवासी राम बताते हैं कि इसको हम लोग 12 महीने तक स्टोर करके रखते हैं. इसमें न तो फ्रिज की जरूरत पड़ती है और न ही किसी प्रिजर्वेटिव की जरूरत होती है. दरअसल, बांस को पानी काफी पसंद होता है. आप इसको एक बड़े कंटेनर में, जिसमें आप अचार रखते हैं या जिसे टाइट बंद करके रखा जा सके, उसमें साधारण पानी डाल दीजिए. फिर उसमें बांस किरील के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दीजिए, जितना डालना चाहते हैं उतना डाल दीजिए.
खास मौकों पर बनता है
ऐसा करने पर यह 12 महीने तक खराब नहीं होता. जब भी आपको इसकी सब्जी बनाने का मन हो या अचार बनाने का मन हो, उतनी ही मात्रा निकाल लीजिए और आराम से बनाकर खाइए. हम लोग इसे खासतौर पर मेहमानों के लिए रखते हैं. जब कोई खास लोग आ जाते हैं तो इसकी सब्जी बनाते हैं. इससे हमें बाजार दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ती.
उन्होंने आगे बताया कि खासतौर पर इसका जो स्वाद है, उसके सामने मटन भी फेल हो जाता है. इसमें एकदम मुर्गा और मटन जैसा स्वाद आता है. यही कारण है कि जब कोई खास मेहमान आते हैं तो हम लोग इसी से सब्जी निकालकर बनाते हैं. इससे हमारा पैसा और समय दोनों बचता है और एकदम टेस्टी और लाजवाब सब्जी परोसी जाती है.
गांव का 5-स्टार खाना!
आप कह सकते हैं कि यह हमारे गांव का फाइव स्टार खाना है. कई बार तो कुछ लोग सिर्फ इसी को खाने के लिए आते हैं. यह सालों तक ताजा रहता है. जब भी निकालिए, तब फ्रेश. साथ ही इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. बताया जाता है कि इसमें 100 ग्राम में 40 से 50 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है. ऐसे में अगर आप एक वक्त में सिर्फ इसकी सब्जी खा लें, तो आपका दिन भर का प्रोटीन इनटेक पूरा हो सकता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.