Last Updated:
गर्मी आते ही झारखंड के घरों में देसी अंदाज में मट्ठा तैयार होने लगता है. मट्ठा एक पारंपरिक पेय है जो दही से बनाया जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें लगभग हर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. मट्ठा बनाने की प्रक्रिया भी बेहद सरल है. सबसे पहले एक बर्तन या बड़े गिलास में थोड़ा ठंडा पानी लिया जाता है. इसके बाद उसमें ताजा दही डाल दी जाती है. फिर इसे अच्छी तरह से घोलने के लिए मथनी या व्हिस्क की मदद से फेंटना शुरू किया जाता है.
दरअसल मट्ठा एक पारंपरिक पेय है जो दही से बनाया जाता है. इसे बनाना भी बेहद आसान होता है. झारखंड के घरों में आज भी इसे देसी अंदाज में तैयार किया जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें लगभग हर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. इसलिए गर्मी शुरू होते ही लोग बाजार के ठंडे पेय पदार्थों की बजाय घर का बना मट्ठा पीना ज्यादा पसंद करते हैं.
जीरा पाउडर मट्ठा को देता है खास खुशबू
मट्ठा बनाने की प्रक्रिया भी बेहद सरल है. सबसे पहले एक बर्तन या बड़े गिलास में थोड़ा ठंडा पानी लिया जाता है. इसके बाद उसमें ताजा दही डाल दी जाती है. फिर इसे अच्छी तरह से घोलने के लिए मथनी या व्हिस्क की मदद से फेंटना शुरू किया जाता है. जब दही और पानी अच्छी तरह से मिल जाए, तब इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ मसाले डाले जाते हैं.सबसे पहले इसमें काला नमक और सादा नमक स्वाद के अनुसार डाला जाता है. इसके बाद थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाया जाता है, जो मट्ठा को खास खुशबू और स्वाद देता है. साथ ही थोड़ा सा धनिया पाउडर भी डाल दिया जाता है. कुछ लोग हल्की तीखापन के लिए इसमें थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर भी डालते हैं. इन सभी मसालों को डालने के बाद मठा को फिर से अच्छी तरह से फेंट लिया जाता है ताकि सारे मसाले उसमें पूरी तरह घुल जाएं.
घर में बनने लगा देसी मट्ठा
जब मट्ठा पूरी तरह तैयार हो जाता है. इसे गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा परोसा जाता है. कई लोग इसके ऊपर थोड़ा हरा धनिया भी डाल देते हैं जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. गर्मी के दिनों में एक गिलास मट्ठा पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और पाचन भी बेहतर रहता है.यही वजह है कि झारखंड में बदलते मौसम के साथ ही घर-घर में देसी मट्ठा बनने लगता है. यह न केवल गर्मी से राहत देता है बल्कि पारंपरिक स्वाद और सेहत का भी बेहतरीन मेल माना जाता है. इसलिए आज भी लोग महंगे कोल्ड ड्रिंक की जगह इस देसी और प्राकृतिक पेय को ज्यादा पसंद करते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.