बीते दिनों राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में बारिश होने के बाद एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को एक बार फिर राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची समेत 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे के साथ तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है। रांची का पारा 35 डिग्री तक पहुंचेगा 16 और 17 मार्च को भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 15 मार्च से 17 मार्च तक पुन: बारिश का अलर्ट
13-14 मार्च तक आसमान मुख्यत साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 15 मार्च से 17 मार्च तक पुन: बारिश का अलर्ट है। इधर, मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। 15 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात की भी संभावना है। सबसे अधिक बारिश पुटकी में 18.6 मिमी. हुई इधर, गुरुवार को पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पुटकी (धनबाद) में 18.6 मिमी. हुई। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.