Ranchi Top Historical Place: रांची में ऐसे कई सारी ऐतिहासिक जगहें हैं, जहां पर आपको जाकर आपको ना केवल अच्छा महसूस होगा बल्कि शहर को करीब से जानने का मौका भी मिलेगा. इन सबकी अपनी कोई ना कोई विशेषता है. इसलिए अगर रांची आएं हैं तो इन स्पॉट्स पर जाना ना भूलें.
इनमें सबसे पहला नाम माता है रातू पैलेस का. रातू पैलेस, रांची के नागवंशी राजाओं का ऐतिहासिक महल है, जिसका निर्माण महाराजा उदय प्रताप शाह देव ने 1899-1901 के बीच बकिंघम पैलेस की तर्ज पर करवाया था. यह अपनी शाही वास्तुकला, नक्काशीदार दरवाजों और उद्यानों के लिए जाना जाता है, जो झारखंड की समृद्ध विरासत का प्रतीक है. यह हर साल दुर्गा पूजा के समय श्रद्धालुओं के लिए खुलता है.

यह रातू महाराज का था और यह पैलेस करीबन 300 साल पुराना है. इस पैलेस की खूबसूरती देखते ही बनती है. इसके अलावा यहां आपको अंग्रेजों द्वारा बनाए गए काफी सारे पैलेस भी देखने को मिलेंगे. खासतौर पर पहाड़ी मंदिर, जहां पर कभी अंग्रेज क्रांतिकारियों को फांसी देते थे. इसके अलावा आप बिरसा मुंडा के गांव आ सकते हैं. जहां पर आज भी उनकी स्मृति मौजूद है. वे जहां पर बैठक करते थे, अंग्रेजों के खिलाफ रणनीति बनाते थे.

इसके अलावा यहां के लाल किले की खूबसूरती देखते ही बनती है. आज ये रांची के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है और ऐतिहासिक धरोहर है. आज भी इसको काफी बढ़िया से मेंटेन करके रखा गया है. अगर आपको पुराने जमाने के महल और पैलेंस देखने का मन है तो फिर यह जगह आपके लिए है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरा, रांची का जगन्नाथ मंदिर जो करीबन 300 साल पुराना है. कहते हैं यहां पर एक छोटा सा मंदिर हुआ करता था और यहां के पुजारी के सपने में भगवान जगन्नाथ ने दर्शन दिए और उन्होंने पुरी के तर्ज पर यहां मंदिर बनवाने का निर्देश दिया. इसके बाद ही मंदिर बनकर तैयार हुआ.

यहां का मंदिर बिल्कुल पुरी के मंदिर के तर्ज पर ही बनाया गया है. आप देखकर कंफ्यूज हो जाएंगे. आपको लगेगा कि आप पुरी ही आ गए हैं. ये रांची की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है. यहां पर अंग्रेज भी कभी पूजा पाठ करने के लिए आते थे और आज भी आपको कभी-कभी अंग्रेज या जर्मन देखने को मिल जायेंगे. यहां की कलाकृति, मंदिर की बनावट और नकाशी सब कुछ अद्भुत है. इसे भी बैठकर लोग निहारते हैं.

रांची में प्यार की निशानी के तौर पर लाल पत्थर से बना एक ताजमहल है, जो कोकर इलाके में है. यह 1932 में नवाब इमाम अली ने अपनी तीसरी बेगम अनीशा फातिमा के लिए बनवाया था, जिसमें 120 कमरे और खूबसूरत नक्काशी थी. लाल पत्थर से बना हुआ इस महल को देखने के लिए आज भी लोग आते हैं.

हालांकि, इस किले के आसपास जाना सख्त मना है. दिन में आप इसकी खूबसूरती देखिए, घूमिये कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन कहा जाता है रात होते ही यहां से अजीबोगरीब आवाज आती है. लोग इसको भुतहा किला भी कहते हैं. ऐसा लगता है मानो इसकी खूबसूरती को किसी की नजर लग गई है.

इसके अलावा अगर आपको कोई सारे हिस्टोरिकल प्लेस एक ही जगह देखने हैं, तो फिर आप आ जाइए रांची के मक़लुकशीगंज में. ये तो पूरी की पूरी जगह ही ऐतिहासिक है. दरअसल, ये अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था. ऐसे में यहां पर अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए बंगले, स्कूल, वॉच टावर, डांस बार हर एक चीज देखने को मिलेगी. इन सभी जगहों पर घूमना अपने आप में काफी रोमांच पैदा करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.