Ranchi Crime News : रांची के लालपुर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत ने कानून-व्यवस्था और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आर्म्स सप्लायरों से कथित संपर्क, पुलिस पूछताछ और फिर अचानक उसकी मौत- इन घटनाओं की कड़ी ने इस केस को रहस्यमय बना दिया है.

रांची के लालपुर में रवि सिंह की आत्महत्या मामले में पुलिस आर्म्स सप्लायरों और दिवेश समेत अन्य संदिग्धों की जांच कर रही है.
रवि ने की आत्महत्या?
इसी दरम्यान 5 दिसंबर को रवि का शव उसके ही कमरे में फांसी पर लटका मिला. मृतक के मौसेरे भाई चंदन का कहना है कि पुलिस ने रवि से पूछताछ की थी और मोबाइल से कुछ जानकारी प्राप्त की थी. चंदन ने आशंका जताई कि आत्महत्या के लिए सप्लायर या अपराधिक प्रवृत्ति के लोग जिम्मेदार हो सकते हैं. परिजनों ने निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की. उन्होंने यह भी माना कि रवि ड्रग्स का सेवन करता था और शायद इसी कारण उसका संबंध नशे और आर्म्स सप्लायरों से हुआ था.
पुलिस की जांच जारी
रांची पुलिस के सिटी डीएसपी कुमार वी रमण का कहना है कि रवि सिंह से पूछताछ की गई थी और उसके मोबाइल से अहम जानकारियां मिली थीं. पुलिस उन जानकारियों की जांच कर रही थी, लेकिन इसी बीच रवि की आत्महत्या की खबर सामने आई. पुलिस रवि के मोबाइल में मिले दिवेश नामक व्यक्ति के नंबर की भी जांच कर रही है. दिवेश यूपी का रहने वाला है और उसने ही रवि के मोबाइल पर कई हथियारों की तस्वीरें भेजी थीं. देखना होगा आने वाले दिनों में इस आत्महत्या के पीछे क्या कारण सामने आते हैं.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.