Ranchi Plastic Dustbin News : झारखंड के पतरातू में बीआईटी मेसरा के छात्रों ने वेस्ट वाटर और प्लास्टिक बोतलों से डस्टबिन बनाए. मानसी सिंह और उनकी टीम ने ‘सफाई साथी अभियान’ के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर जोर दिया है.
झारखंड में पहली बार वेस्ट वाटर बोतलों, प्लास्टिक बोतलों से बनाए गए डस्टबिन को पतरातू में लगाया गया है, जिसे बीआईटी मेसरा के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों द्वारा तैयार किया गया है. छात्रा मानसी सिंह ने लोकल 18 को बताया हमारे कैंपस में हर दिन 500 से अधिक वॉटर बॉटल यूं ही पड़े रहते हैं. उसको देखकर हमें आइडिया आया कि क्यों न इस वेस्ट से ही कुछ बढ़िया चीज बना दिया जाए.

ऐसे में हम कई सारे स्टूडेंट और खासतौर पर यूथ टूरिज्म क्लब जिनमें मीनाक्षी सिंह, हनाफ, गौतम, स्नेहल, तनिष्क, निधि, ईशा, साकेत, मुस्कान जैसे स्टूडेंट शामिल थे. हम सभी तो मिलकर यह पूरे के पूरे डस्टबिन को बनाया है. दरअसल, सबसे पहले हमने सारे वाटर बोतल को इकट्ठा की और सारे को अच्छे से धोने के बाद इसे ब्लू कलर में पेंट कर दिया.

झारखंड में यह पहल पहली बार की जा रही है, जिसमें वेस्ट प्लास्टिक बोतलों से डस्टबिन बनाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है मानसी में आगे बताया कि हमने देखा की अक्सर ये बोतलें नालों में चली जाती हैं या जानवरों के पेट में पहुंच जाती हैं, जिससे पर्यावरण और जीव-जंतुओं दोनों को नुकसान होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस समस्या को देखते हुए मैंने ‘सफाई साथी अभियान’ की शुरुआत करने का निर्णय लिया. इस पहल के अंतर्गत इस्तेमाल हो चुकी प्लास्टिक बोतलों को पुनः उपयोग (Recycle/Reuse) करके इको-फ्रेंडली डस्टबिन बनाए जा रहे हैं, ताकि कचरे का सही प्रबंधन हो सके और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े.

इस डस्टबिन को बनाने के लिए हमने कम से कम चार-पांच रोड का सहारा लिया और उन सभी रोड को सर्कल में बंद कर उसमें बोतल लगाने का काम किया. आप देखकर बोलेंगे के बाजार से खरदा हुआ बोतल है. इतनी बारीकी से हमने काम किया है तो वेस्ट चीज से ही इतनी प्रोडक्टिव चीज बन गई. इस तरह की और भी कई सारी चीज हमारे दिमाग में है और इसे हम धरातल पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.