Ranchi Upper Bazaar Trends : रांची के अप्पर बाजार के ट्रेड सेंटर में ₹100 से साड़ी, शर्ट, जींस और ₹200 में कुर्ता मिलते हैं. यहां शादी की शॉपिंग के लिए भी शानदार विकल्प हैं. मिडिल और अपर क्लास का फेवरेट स्पॉट है
रांची के अप्पर बाजार के ट्रेड सेंटर में आपकी जेब में जितने रुपए हैं. उस हिसाब से यहां पर कपड़े मिल जाएंगे. इसलिए बजट का टेंशन नहीं है और पूरे परिवार की शॉपिंग एक छत के नीचे हो सकती है. यहां पर ऐसा है कि अगर आप साड़ी खरीदनी है तो इसके साथ पेटीकोट से लेकर ब्लाउज, फॉल, पिको सब चीज एक ही साथ हो जाता है. वह भी एकदम किफायती दरों में. यही कारण है कि मिडिल क्लास से लेकर लोअर मिडल क्लास लोगों का यह फेवरेट स्पॉट रहता है.
यहां ₹200 में मिल जाता है शानदार कुर्ता
यहां पर कुर्ता महज ₹200 से ही देखने को मिल जाएगी. ₹200 में कॉटन का एक से बढ़कर कुर्ता खास कर होली को देखकर तो और भी स्पेशल स्टॉक उतारे गए हैं, जिसमें व्हाइट कलर का लोगों को पसंद आ रहे हैं. आपको देखकर लगेगा नहीं की ₹200 का है. क्योंकि ये होलसेल मार्केट है. यही आप बाहर जाओगे तो 500 से 600 का हो जाता है. यही कारण है कि सिर्फ मिडिल क्लास नहीं बल्कि, अपर क्लास भी यहां पर किफायती में शॉपिंग करने आते हैं.
यहां पर आपको ₹100 से ही साड़ी की रेंज शुरू हो जाएगी. चाहे सिल्क लीजिए या फिर बनारसी लीजिए या फिर शिफॉन लीजिए और कौन सा बॉलीवुड हीरोइन का साड़ी चाहिए, यह भी बता दीजिए. खासतौर पर लोग शादी की शॉपिंग करने के लिए यहां पर जरूर आते हैं. क्योंकि यहां पर पूरे परिवार व न्यौता पुराने के लिए एक से बढ़कर एक देखने को मिलती है. 500- 600 के रेंज में चल जाएंगे. आपको बढ़िया औरगंजा साड़ी भी मिल जाएगी.
रांची में सिर्फ यहां करें शॉपिंग
यहां पर दूल्हे के शेरवानी से लेकर हल्दी मेहंदी हर चीज के लिए अलग-अलग क्षेत्र बना हुआ है और अलग-अलग डिजाइन के कपड़े मिलेंगे. मात्र 1000 की रेंज में आपको पूरा का पूरा दूल्हे का सेट मिल जाएगा. पूरे रांची में इससे सस्ता और अच्छा कहीं नहीं मिलेगा. ऐसे में आपको आ जाना है ट्रेड सेंटर. यह चार मंजिला है और हर मंजिल में कहीं महिला तो कहीं पुरुष के लिए एक से एक बढ़कर कलेक्शन देखने को मिलेंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.