आदित्य ने आगे बताया कि यह जो हाई क्लास और एलीट क्लास के लोग हैं. उनके घर की महिलाएं इसे इतना पसंद करती हैं कि एडवांस बुकिंग करती हैं. इस एक साबुन की कीमत ₹100 होती है. दरअसल, इसे समुद्र के किनारे से इकट्ठा किया जाता है. इसीलिए इसकी कीमत अधिक होती है. इसका जो काई होता है. वह एकदम काला होता है, जिसमें नमक की मात्रा भी काफी अधिक होती है.

जहां अधिक नमक के कारण यह बॉडी को काफी अच्छे से डिटॉक्स करता है और गंदगी निकालने का काम करता है. क्योंकि, प्राकृतिक नमक जो होता है, खासतौर पर समुद्री. वह बॉडी से गंदगी निकालने का काम करता है. आप एक बार बस बॉडी में लगाएंगे और आपको गजब का चमक देखने को मिलेगा. इसीलिए इसकी कीमत थोड़ी बढ़ जाती है.

इसके अलावा इसमें में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होती है. जो आपकी स्किन में चमक लाने का काम करती है और स्किन का ग्लो बढ़ती है, स्किन के जो रिंकल्स होते हैं. उसको कम करने का काम करती है और किसी तरह का इस साबुन में कोई हार्मफुल केमिकल्स या पाराबीन और सल्फर नहीं मिला होता है. यही कारण है कि यह 2 साल का बच्चा भी लगा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यही कारण है कि इसकी डिमांड काफी अधिक होती है. यह पूरी तरह से हाथ से बनाया जाता है. कोई मशीन का प्रयोग नहीं किया जाता है. कोई बाहरी चीज का प्रयोग नहीं होता है. इसलिए एक बार जो साबुन को लगाता है.

वह दोबारा यहां ढूंढते हुए आता है. अगर पता चल गया कि यह साबुन का एक पीस बची है, तो भाई वह 40 किलोमीटर दौड़ के आएगा और लोग आते भी हैं. उनके यहां से हर महीने 1000 साबुन का स्टॉक खाली हो जाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.