Ranchi Ajab Gajab City: आपने पहले कभी कोई ऐसी सिटी देखी है जहां पर सड़कें, सिग्नल, बस स्टैंड सब कुछ हो पर एक परिंदा भी पर मारता ना दिखे. ना आदमी ना आदम जात का नामोनिशान. ऐसा सन्नाटा कि दिल बैठ जाए. रांची में एक ऐसी ही जगह है.
झारखंड की राजधानी रांची की स्मार्ट सिटी फिलहाल दिखने में काफी अजीब लग रही है. वह इसलिए क्योंकि, यहां पर सड़कें पहले ही बना कर तैयार कर दी गई हैं. ये इतनी चकाचक है कि आपको लगेगा कि आप किसी बड़े शहर में घुसने वाले हैं लेकिन यहां पर अभी तक एक भी घर नहीं बना है.

एक कम्युनिटी हॉल और मंत्री आवास दूर बनकर तैयार है. इसके अलावा आम इंसान या फिर किसी तरह का और कुछ भी यहां पर नामो-निशान देखने को नहीं मिल रहा है. लेकिन सड़कें, सिग्नल सब कुछ ऐसे काम करते हैं मानो की बीजी सिटी हो. बस स्टैंड, हरे भरे पेड़ सब कुछ लगाकर तैयार कर दिया गया है लेकिन एक भी इंसान नहीं है.

यहां पर जब आप आएंगे तो आपको लगेगा की एक ऐसा शहर है जिसमें सिर्फ और सिर्फ चकाचक सड़कें और बस स्टैंड और हरियाली है. ऐसे में लोग यहां मॉर्निंग वॉक करने आते हैं और पूछते हैं कि इतनी अच्छी सड़कें किसके लिए बना कर तैयार की गई हैं. शहर में इतने गड्ढे हैं, उन्हें ठीक नहीं किया गया और यहां कोई नहीं रहता, तो भूतों के लिए इतनी बढ़िया सड़क बनायी है क्या.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आपको बता दें इस तरह की स्थिति पिछले 2 साल से देखने को मिल रही है. 2 साल से यहां का नजारा जस का तस बना हुआ है. सिर्फ खूबसूरत सड़कें, खूबसूरत लाइट, लोगों के बैठने के लिए खूबसूरत बेंच और बस स्टैंड, सिग्नल भी बिल्कुल आम सिग्नल की तरह काम करते हैं. ये फिलहाल लोगों का रील बनाने का अड्डा बना हुआ है.

हालांकि, जमीन अलॉट हो रही है और धीरे-धीरे अब निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है, पर निर्माण इतना धीमा है कि कोई एक ढांचा (एक को छोड़कर) कुछ नजर नहीं आ रहा है. वैसे अगर आपको थोड़ा सुकून के पल चाहिए तो आप इन सड़कों पर आ सकते हैं. ठंडी हवा, खूबसूरत सनसेट और बढ़िया नजारे आपका मूड फ्रेश करने के लिए काफी हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.