Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में शीतलहर का कहर जारी है. यहां बर्फीली हवाएं और चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ है. वहीं, गुमला का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री तक पहुंच गया है. रांची मौसम विभाग ने ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी है.
झारखंड में शीतलहर का कहर जारी
हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी का अच्छा खासा असर खासतौर पर कंकणी और बर्फीली हवा के तौर पर देखा जा रहा है. यहां पर हर जिले में लगभग दोपहर में धूप में बैठना मुश्किल हो गया है. झारखंड में इतनी ठंडी हवा चल रही है कि लोग बाहर निकलने के 2 मिनट बाद ही घर में चले जाते हैं. खासतौर पर राज्य के खूंटी, गुमला और मैक्लुस्कीगंज का तापमान 2.5 डिग्री तक पहुंच गया है. इससे लोगों के दिनचर्या पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमन अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 23/9 | 184 |
| जमशेदपुर | 26/9 | 189 |
| धनबाद | 25/10 | 184 |
| बोकारो | 23/ 8 | 150 |
| पलामू | 26/6 | 160 |
नोट- ( ये आंकड़े बुधवार के हैं )
इन जिलें के लोगों को रहना होगा सावधान
आज खासतौर पर चतरा, कोडरमा, पलामू, खूंटी, सिमडेगा, रांची, लोहरदगा और लातेहार जैसे जिलों के लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि, यहां पर न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री देखा जा रहा है. जहां सुबह घना कोहरा और दिन में बर्फीली हवा चलेगी व शाम में फिर से शीतलहर का कहर जारी रहेगा. ऐसे में कड़ाके की ठंड से सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.