Jharkhand Aaj ka Mausam : रांची मौसम केंद्र ने झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में रांची, गुमला, खूंटी समेत कई जिलों का तापमान10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. वहीं, गुमला का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज पहुंच गया है.
शीतलहर की चपेट में पूरा झारखंड
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अधिकतर जिले शीतलहर की चपेट में हैं. यहां आने वाले चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेंगे. ऐसे में कह सकते हैं कि पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है. झारखंड में खासतौर पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि दोपहर धूप में भी लोग स्वेटर पहनकर निकल रही है. ऐसे में 4 दिनों तो लोगों को ज्यादा ही सावधान रहने की जरूरत है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 24/9 | 157 |
| जमशेदपुर | 27/11 | 187 |
| धनबाद | 26/11 | 160 |
| बोकारो | 24/ 11 | 110 |
| पलामू | 27/8 | 100 |
नोट- ( ये आंकड़े मंगलवार के हैं )
अधिकतर जिलों का तापमान पहुंचा 10 डिग्री
झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री गुमला का दर्ज किया गया. सर्द हवाओं के प्रवाह के कारण रांची, गुमला, खूंटी, मेदिनीनगर, लोहरदगा, जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम में रविवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे रहा. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.
आज से चार दिन तक राहत नहीं
आज से 4 दिन तक यानी 9 तारीख से लेकर 13 तारीख तक आपको जबरदस्त ठंड देखने को मिलेगी. रांची मौसम केंद्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है. न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जाएगी और इससे भी ज्यादा रात में पाला गिर सकता है. ऐसे में किसान अपने फसलव को भी सुरक्षित रखें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.