Ranchi News: सेंट जेवियर स्कूल रांची के 9वीं के बच्चों जॉन और मानव ने शेयर बाजार प्रिडिक्शन के लिए एक साइट बनाई है. जिन्हें ट्रेडिंग में डर लगता है, वे बिना पैसा लगाए इससे बेसिक चीजें सीख सकते हैं.
दो बच्चों ने बनायी साइट
दरअसल, यह साइट दो बच्चों – जॉन और मानव, ने मिलकर बनायी है. यह दूसरी विश्वसनीय साइट्स से डेटा लेकर यह कैलकुलेट करती है कि आने वाले एक हफ्ते तक शेयर बाजार का मिजाज कैसा रह सकता है. उन्होंने बताया कि इस साइट में आपको कोई पैसा लगाने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ सीख सकते हैं कि शेयर बाजार कैसे काम करता है, कैसे शेयर्स ऊपर-नीचे होते हैं, और कैसे ट्रेडिंग की बुनियादी समझ विकसित की जा सकती है. यहां से सीखकर आप आगे चलकर असली बाजार में समझदारी से पैसा लगा सकते हैं.
सारी साइट और इन फैक्टर्स को देखा जाता है
छात्रों ने बताया कि सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कैसे पता चले कि मार्केट ऊपर जाएगी या नीचे. ऐसे में कई तरह के फैक्टर को मिलाकर कैलकुलेट किया जाता है. जैसे –
बेरोजगारी दर (Unemployment rate)
कंपनी का पिछले 1 साल का परफॉर्मेंस
किस समय कंपनी का शेयर ऊपर या नीचे जाता है
दूसरी अच्छी और भरोसेमंद साइट्स से मिलने वाली जानकारी
इन सब डेटा को मिलाकर यह अंदाजा लगाया जाता है कि आने वाले हफ्ते में किस कंपनी की क्या स्थिति रह सकती है.
दोनों बच्चे बताते हैं कि उन्होंने इस साइट को करीब एक महीने में तैयार किया है. यहां आपको पूरा डेटा व्यवस्थित रूप से देखने को मिलेगा. लागत के नाम पर सिर्फ उनका समय और उनका लैपटॉप ही लगा है. वे बताते हैं कि उनके टीचर संतोष सर की इसमें काफी बड़ी भूमिका रही है.
पैसे डूबने के खतरे से बचाना
जॉन बताते हैं कि लोग शेयर बाजार में निवेश करने से डरते हैं क्योंकि यह चिंता रहती है कि बाजार का क्या होगा. कहीं जिस कंपनी में पैसा लगाया है उसका शेयर अचानक गिर न जाए. ऐसे में उनकी यह साइट लोगों को बिना पैसा लगाए प्रैक्टिस करने का मौका देती है. इससे नए निवेशकों को यह समझने में सहूलियत होती है कि बाजार कैसे चलता है और किस तरह जोखिम को कम किया जा सकता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.