Ranchi Saras Mela: झारखंड की राजधानी रांची में सरस मेला का आयोजन किया गया है. यहां पर आपको पूरे राज्यभर से यूनिक प्रोडक्ट एक जगह देखने को मिल जाएंगे. यहां पर खाने पीने से लेकर झूला हर एक चीज एक ही छत के नीचे है. यहां कुल 500 स्टॉल लगाए गए हैं.
दरअसल, सरस मेला की सबसे खास बात यह होती है कि यहां पर आपको पूरे राज्यभर से यूनिक प्रोडक्ट एक जगह देखने को मिल जाते हैं. यहां पर खाने पीने से लेकर झूला हर एक चीज एक ही छत के नीचे मिल जाता है. ऐसे में बूढ़े से लेकर बच्चों तक यहां पर खूब मजे करते हैं. यहां पर खासतौर पर उम्र दराज लोग रागी के लड्डू, बाजरा के लड्डू, मकई के ठेकुआ लेने आ रहे हैं, जो मार्केट में आसानी से घर का बना हुआ नहीं मिल पाता है.
युवा सेल्फी पॉइंट में खींच रहे हैं फोटो
यहां पर बच्चे ड्रैगन से लेकर 360 डिग्री झूले का मजा ले रहे हैं. कोई बिजली झूले का मजा ले रहा है तो कुछ युवा सेल्फी पॉइंट में सेल्फी खींच रहे हैं. इतना ही नहीं, मेले के बीचों बीच एकदम ग्रामीण एरिया की तरह मिट्टी का छोटा सा घरौंदा भी बनाया गया है और खटिया बिछा दिया गया है. जहां पर बैठकर लोग एकदम देसी नुस्खे में बोलकर मजा ले रहे हैं.
ऐसे यहां पर हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ खास देखने को मिल रहा है. यहां पर आपको कुर्ती से लेकर पैजामा, खूबसूरत पंजाबी जूती से लेकर पटियाला सूट. वहीं, चॉकलेट के कई सारी वैरायटी, किचन के कई सारे क्रोकरी के आइटम, रांची के नामी डिजाइनर के स्पेशल डिजाइनर ड्रेस, कहने का मतलब है कि हर वर्ग के लिए यहां पर हर एक चीज मौजूद है.
20 तारीख तक लगा रहेगा मेला
ऐसे में फिलहाल 20 तारीख तक रांची का यह पॉपुलर मार्केट यहीं बना हुआ है. यहां पर पार्किंग की काफी उचित व्यवस्था है. आप मोराबादी मैदान आ सकते हैं. यहां पर एंट्री ₹10 है. आप यूपीआई भी कर सकते हैं और कैश भी. यहां सारी फैसिलिटी है. इसके अतिरिक्त कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.