Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में स्वंय सहायता समूह की 15 महिलाओं की जिंदगी बदल गई है. बता दें कि पहले महिलाएं ईंट ढोती थीं, अब बांस और बेत से डिजाइनर सामान बनाकर आत्मनिर्भर हैं. आज सभी महिलाएं देशभर में स्टॉल लगाती हैं. साथ ही महीने का 15000 रुपये कमा भी रही हैं.
वहीं, शीला देवी के साथ-साथ बगल में बैठकर अपना काम कर रही है तुलसी देवी बताती हैं कि पहले स्थिति बहुत खराब थी. पहले तो सिर्फ ईंट ढोते थे. इसके साथ दूसरे घर में कभी-कभी काम भी करते थे. बाहर की दुनिया नहीं जानते थे कि बाहर क्या होता है. दिल्ली-मुंबई क्या है, बाहर का खाना क्या होता है, लेकिन आज हमारे पास स्मार्टफोन है. आज वह दिल्ली के मोमोज से लेकर मुंबई का पाव भाजी भी खा कर बैठी हैं.
बांस और बेत से बनाया अनोखा घरेलू सामान
वहीं, साथ खड़ी कौशल्या बताती हैं कि हम लोग यहां पर घर का सजाने का सारा सामान बनाते हैं. जैसे कि बांस का बना हुआ गुलदस्ता, खूबसूरत नेम प्लेट जिसमें आपका नाम भी लिख देंगे. अच्छा सुंदर-सुंदर फ्लावर पॉट, प्लास्टिक का फ्लावर भी बनाते हैं. साथ ही जरूरी कागज रखने वाले बड़े फाइल्स,बांस का हर साइज का खूबसूरत ट्रे. यह सारी चीज हम अपने हाथों से बनाते हैं. जहां वह एक-एक चीज को बुनती हैं. इसके लिए हमें ट्रेनिंग भी मिली थी.
हर जगह लगाते हैं स्टॉल
महिलाएं आगे बताती हैं कि हम लोग हर जगह जाकर स्टॉल लगाते हैं. सिर्फ रांची ही नहीं, सरकार के द्वारा दिल्ली, मुंबई और जितने भी बड़े-बड़े हर हैं. वह वहां जाकर स्टॉल लगाती हैं. इसीलिए हमारे क्लाइंट जो हैं आज देश भर में है. इसलिए जो भी सामान बाहर ले जाते हैं तुरंत बिक्री हो जाता है. क्योंकि, ग्राहक बदलते रहते हैं ना इसलिए ग्राहक का टेंशन नहीं रहता. हर महीना जहां पहले 2000 कमाते थे. वहीं, आज 15 हजार तक कमा रहे हैं. वह सिर्फ नहीं कमा रही हैं. उनके साथ करीब 15 महिलाएं भी कमा रही हैं. आज सभी अपने घर का पूरा काम करती हैं. साथ ही इस कारोबार से अपना घर चला रही हैं. यह सब सभी ने मिलकर अपने दम पर खड़ी की हैं. किसी के सामने एक रुपये के लिए हाथ नहीं फैलाना है. वह पहले नौकर थीं, आज खुद के बॉस बन गई हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.