Ranchi Sahibganj 6 Lane Greenfield: रांची से साहिबगंज के लिए नया 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा, जिससे दूरी 80-100 किमी घटेगी. यह रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ से गुजरेगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने योजना तैयार कर ली है.
झारखंड की राजधानी रांची से साहिबगंज जाने वाले या फिर इन रास्तों पर लगातार ट्रैवल करने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है. अब रांची से साहिबगंज के लिए नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर बनने वाला है, जो की 6 लेन का होगा. अभी फिलहाल रांची से साहिबगंज की दूरी 450 किलोमीटर तक पड़ती है. यह कॉरिडोर बनने से यह दूरी 80 से 100 किलोमीटर तक घट जाएगी.

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेस वे बनने से रांची को ही नहीं, बल्कि धनबाद, बोकारो व रामगढ़ को भी फायदा मिलेगा. क्योंकि, यह कॉरिडोर यही से गुजरते हुए जाएगा. यानी कि यहां के लोग भी अब आसानी से साहिबगंज से आना-जाना कर पाएंगे. इतना ही नहीं, एक्सप्रेस-वे पर कई कनेक्टिंग स्पुर रोड का निर्माण किया जाएगा, ताकि आसपास के औद्योगिक क्षेत्र मुख्य सड़क से जुड़ सकें.

एक्सप्रेस वे साहिबगंज, बरहेठ, अमरापाड़ा, दुमका, जामताड़ा, निरसा, सिंदरी, चंदनकियारी, चास, धनबाद होकर गुजरेगी. यह नया ग्रीन कॉरिडोर रांची से शुरू होकर, रामगढ़, गोला, बोकारो और धनबाद (निरसा) के पास से गुजरते हुए सीधे साहिबगंज तक जाएगा, जिससे साहिबगंज के गंगा नदी के ऊपर बन रहे पुल तक कनेक्टिविटी काफी आसान हो जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने इन सारे जगह का जायज भी ले लिया है और अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी कर लिया है. इसका नया एलायमेंट भी तैयार कर लिया गया है. इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट अप्रैल में शुरू हो जाएगी. इस योजना से दोनों शहरों के साथ साथ इस क्षेत्र में पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र के बीच से भी सीधा संपर्क स्थापित होगी.

यह प्रोजेक्ट 4 से 6 लेन का होगा, जो यह प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे बोकारो से लगभग 25 किमी और धनबाद (निरसा के पास) से लगभग 70 किमी के क्षेत्र से होकर गुजरने की योजना है. यह मार्ग झारखंड के औद्योगिक क्षेत्र (बोकारो-धनबाद) को संथाल परगना से जोड़ने के लिए एक प्रमुख लाभकारी साबित होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.