झारखंड के नगर निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ गए हैं. रांची नगर निगम के भी लगभग अधिकतर वार्ड के विजेता प्रत्याशियों के नाम आ गए हैं. जिन सीटों के नतीजे अभी फंसे हैं उनमें टाइम लग सकता है लेकिन, झारखंड निकाय चुनाव की तस्वीर लगभग साफ है.
रांची नगर निगम चुनाव में जीते हुए पार्षदों के नाम
वार्ड 01 से नकुल तिर्की जीते.
वार्ड 02 – सविता कच्छप
वार्ड 04 – अमित मुंडा
वार्ड 07 – मीनू देवी
वार्ड 08 – किरण खलखो
वार्ड 09 – प्रीति रंजन
वार्ड 10 – संगीता देवी
वार्ड 13 – पवन तिर्की
वार्ड 14 – अंजू देवी
वार्ड 19 – गीता कुमारी
वार्ड 20 – सुनील यादव
वार्ड 21 – मो0 एहतेशाम
वार्ड 22 – मो0 असलम
वार्ड 25 – सुषमा राज, पेंडिंग
वार्ड 26 – प्रदीप कुमार
वार्ड 27 – बबली सोनी
वार्ड 29 – सुनील यादव
वार्ड 30 – सोनी देवी
वार्ड 31 – नीरज कुमार
वार्ड 33 – कुमुद कुमारी झा
वार्ड 37- परमेश्वर सिंह
वार्ड 38 – अवधेश ठाकुर
वार्ड 39 – शीला देवी
वार्ड 40 – सुचिता रानी राय।
वार्ड 41 – नीलम चौधरी
वार्ड 42 – ममता देवी
वार्ड 44 – परमजीत सिंह
वार्ड 48- अमित मिंज
वार्ड 49 – जमीला खातून
इधर चतरा नगर परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. यहां दिग्गजों को करारी हार का सामना करना पड़ा. अताउर रहमान उर्फ बाबू खान बने नए नगर परिषद अध्यक्ष. बाबू खान ने अमन यादव को 2102 वोटों से हराया. जीत के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है. बाबू खान को 6153, अमन यादव को 4051, राजेश शाह को 3802 वोट मिले. भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हाशिए पर दिखे. बाबू खान बोले – “जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा, टैक्स में राहत और विकास प्राथमिकता है.”
रामगढ नगर परिषद में वार्ड नंबर 18 से सोनम लिंडा को जीत मिली है. वार्ड संख्या 19 से विजयी प्रत्याशी बेबी देवी हैं. उन्होंने निकटतम प्रत्याशी अरशी परवीन को हराया है. वार्ड नंबर 20 से फातिमा खातून को जीत मिली. उन्होंने निकटतम प्रत्याशी नुसरत प्रवीण को हराया है.
वार्ड 21 से गीता देवी विजयी प्रत्याशी हैं. उन्होंने प्रदीप बेदिया को हराकर अपनी जीत पक्की की है.
वार्ड नंबर 28 से राम नरेश महतो ने चुनाव जीता है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.