Ranchi News: कांके CHC में क्रिसमस गैदरिंग के वायरल वीडियो पर डॉ.प्रभात कुमार ने जांच और कड़े नियमों की बात कही. अस्पताल में अनुशासन और गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया है. यह वीडियो 19 दिसंबर को हुए क्रिसमस गैदरिंग के दौरान का बताया जा रहा है. जिसमें डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी भोजपुरी, हिंदी और पंजाबी गानों पर डांस करते नजर आए. वायरल वीडियो में अस्पताल की प्रभारी और अन्य कर्मचारी भी ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं.
सीएस ने कहा-नियम बनाए जाएंगे
इस मामले पर रांची के सिविल सर्जन डॉ.प्रभात कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि जब यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. तो शुरुआत में कोई भोजपुरी गाने पर डांस नहीं चल रहा था. लेकिन वायरल वीडियो के आने के बाद इसे संज्ञान में लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. डॉ.प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी. नियम बनाए जाएंगे कि अस्पताल परिसर में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
…तो की जाएगी कार्रवाई
सिविल सर्जन ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में धार्मिक आयोजनों का मकसद सभी धर्मों का सम्मान करना है. उन्होंने कहा कि यदि कोई शांति और सामुदायिक कार्यक्रम किया जाता है, तो उसे बुरा नहीं माना जाएगा. लेकिन अश्लील गानों पर डांस होने पर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने राज्य में अस्पतालों की कार्यप्रणाली और नियमों पर नई बहस खड़ी कर दी है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अस्पताल परिसर में इस तरह के कार्यक्रम को अनुचित बताया है. जबकि कुछ ने इसे कर्मचारियों की टीम बिल्डिंग और उत्साह बढ़ाने की कोशिश करार दिया.
मरीजों और अस्पताल की गरिमा बनाए रखना प्राथमिकता
कांके CHC के वायरल वीडियो के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अस्पताल परिसर में अनुशासन और पेशेवर व्यवहार बनाए रखना अत्यंत जरूरी है. स्वास्थ्य विभाग ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश और नियम बनाए जाएंगे. डॉ.प्रभात कुमार ने अंत में कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन मरीजों और अस्पताल की गरिमा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. ऐसे किसी भी आयोजन में अनुचित सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.