डीजीसीए के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने रांची से दिल्ली के लिए शाम 7.11 पर उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान शाम 7.34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से उसका संपर्क अचानक से टूट गया. इसके बाद विमानन अधिकारियों ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया. बताया गया कि विमान चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर तेज आवाज सुनने और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी. इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई.
कैसे हुआ सर्च ऑपरेशन
संपर्क टूटने के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. रडार डेटा और विमान की अंतिम लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी थीं. सूत्रों के अनुसार, ईडी सीएपी (इमरजेंसी डेटा सेंट्रलाइज्ड एक्शन प्लान) पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है.
रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की अब तक वजह साफ नहीं हो पाई है. दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है. विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी. हालांकि, कुछ रिपोर्ट में मौसम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान रांची-दिल्ली मार्ग पर एयर एम्बुलेंस के तौर पर उड़ान संचालित कर रहा था. यह विमान झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित सात लोग सवार थे.
रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस ने भारतीय समयानुसार 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी. कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद विमान ने खराब मौसम के कारण मार्ग परिवर्तन का अनुरोध किया. भारतीय समयानुसार 7:34 बजे विमान का कोलकाता से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में संचार और रडार संपर्क टूट गया. जिला प्रशासन की खोज एवं बचाव टीम घटनास्थल पर रात से मौजूद है और जांच के लिए एएआईबी टीम को भेजा गया है.
किस कंपनी का एयर एंबुलेंस?
यह एयर एंबुलेंस रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की थी. एयरक्राफ्ट का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है. यह Beechcraft C90 टाइप का विमान था.
झारखंड: चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश में सात लोगों की मौत, कोलकाता एटीसी से किया था संपर्क
ऑपरेटर- Redbird Airways Pvt. Ltd.
एयरक्राफ्ट रजिस्ट्रेशn – VT-AJV
विमान का प्रकार: Beechcraft C90
कहां से कहां जा रही थी एयर एम्बुलेंस?
एयर एम्बुलेंस फ्लाइट जो रांची से दिल्ली जा रही थी और रास्ते में झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गई.
विमान में कौन-कौन लोग सवार थे?
विमान में दो पायलट सवार थे
1. कैप्टन विवेक विकास बिलागत
2. कैप्टन सवरदीप सिंह
पैसेंजर डिटेल्स
इस फ्लाइट में कुल 5 यात्री सवार थे
1. संजय कुमार- मरीज (Patient)
2. अर्चना देवी-अटेंडेंट
3. धुरु कुमार-अटेंडेंट
4. डॉ. विकास कुमार गुप्ता- डॉक्टर
5. सचिन कुमार मिश्रा- पैरामेडिक
रांची से दिल्ली क्यों आ रही थी एयर एंबुलेंस, किसे लेकर उड़ी थी?
दरअसल, मरीज संजय कुमार को पेट्रोलियम प्रोडक्ट से आग लगने के कारण गंभीर रूप से जलने की चोटें आई थीं. हादसे में उनके शरीर का करीब 63 फीसदी हिस्सा झुलस गया था. उन्हें इसी हालत में रांची के देवकमल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जहां शुरुआती इलाज और सपोर्टिव ट्रीटमेंट दिया गया. मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी थी. इसके बाद एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया जा रहा था.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.