Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash Live Updates : रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली जाते समय झारखंड में चतरा के जंगल में क्रैश हो गई. इस हादसे में संजय कुमार समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरे मामले में DGCA और AAIB की टीम जांच कर रही है. वहीं, हादसे वाली जगह पर मृतक पायलट विवेक के माता-पिता पहुंच चुके हैं.
रांची से उड़ा चार्टर एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश
बता दें कि यह विमान शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था. जहां कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क स्थापित होने के बाद 7:34 बजे अचानक संचार और रडार संपर्क टूट गया. जहां यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ या कसारिया पंचायत के जंगल में क्रैश हो गया. हादसे के बाद जंगला का पूरा इलाका थर्रा उठा था. यहां खराब मौसम और मौसम से बचने के लिए डायवर्सन रिक्वेस्ट के बाद यह हादसा हुआ.
मरीज संजय कुमार का हो रहा था इलाज
इस एयर एंबुलेंस में 41 वर्षीय बर्न मरीज संजय कुमार (लातेहार जिले के चंदवा निवासी) सवार थे, जिन्हें 65% जलने से चोटें आई थी. वे पिछले 6-7 दिनों से रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती थे. डॉक्टर अनंत सिन्हा के अनुसार, परिवार से चर्चा के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला हुआ. जहां दोपहर 2 बजे अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया. विमान में 2 पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के साथ ही डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, मरीज के दो परिजन अर्चना देवी और धुरु कुमार सवार थे. सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं, मृतक पायलट विवेक के परिजन हादसे वाली जगह पर पहुंच चुके हैं. बता दें कि विवेक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. विवेक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
DGCA ने दिए जांच के आदेश
वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही चतरा पुलिस और जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुंची. जहां चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि रेस्क्यू टीम भेजी गई है. यहां गांव वालों से जानकारी मिली है कि हम मौके पर जाकर देखेंगे कितने लोग बचे हैं. चतरा डीसी कीर्तिश्री ने सभी 7 मौतों की पुष्टि कर चुकी हैं. वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे बहुत दुखद बताया और कहा कि वे जल्द घटनास्थल का दौरा करेंगे. DGCA ने AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) की टीम जांच के लिए रवाना कर दिया है. जहां ब्लैक बॉक्स और मौसम संबंधी मामले की जांच से हादसे का कारण स्पष्ट हो सकता है. इस घटना के बाद राज्य सरकार ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.