Ranchi Cheapest Place For Picnic: नए साल में पिकनिक मनानी है और बजट भी टाइट है, तो कोई बात नहीं. मात्र ₹5 की एंट्री फीस में आप पूरी फैमिली के साथ प्रकृति की गोद में आनंद के पल गुजार सकते हैं. इसके लिए आपको आना होगा रांची खूंटी रोड पर स्थित बिरसा मृग विहार. जानते हैं इस जगह के बारे में विस्तार से.
54 एकड़ में फैले बिरसा मृग विहार में हिरणों को झुंड में विचरण करते देखना मन को खुश कर देता है. पार्क के अंदर तीन बड़े वॉच टावर लगे हैं, जहां से दूर-दूर तक हिरणों को अठखेलियां करते देख सकते हैं. पार्क में 45 सांभर और 129 चितल हैं और ये सब आप अपने आंखों के सामने से एकदम करीब से देख सकते हैं.

अगर आप घूमते-घूमते थक गए हैं तो कोई बात नहीं यहां पर रेस्ट हाउस भी है. यहां पर रेस्ट भी कर सकते हैं और वहीं अगर खाने का मन है तो कैंटीन की फैसिलिटी भी है. जहां पर हर तरह के पकवान खाने को मिलेंगे, बच्चों के लिए भी सैंडविच और कई सारे डिशेज उपलब्ध होते हैं.

यहां पर चिल्ड्रन पार्क भी है. अंदर कई तरह के झूले जैसे 360 डिग्री झूला, राउंड झूला, मोटर बाइक झूला, इस तरह के विशेष झूले देखने को मिलेंगे. जो बच्चे देखकर काफी खुश हो जाते हैं. ऐसे में बच्चों को आप यहां पर कुछ देर के लिए छोड़कर आराम से बैठकर प्रकृति को निहार सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर बगल में ही कांची नदी है, चूंकी ठंड का मौसम है और नदी में भी लबालब पानी भरा रहता है और पानी एकदम साफ क्रिस्टल क्लियर, मानो ऋषिकेश के नदी का पानी हो, इसको भी निहारना लोगों को खूब पसंद आता है. वॉच टावर में खड़े होकर लोग नदी, पहाड़ और जंगल सबको एकटक निहारते हैं.

यहां पर एंट्री फीस भी बहुत ही कम है, बच्चों का ₹2 और बड़ों का ₹3. जी हां ₹5 में ही आप यहां पर प्रकृति की गोद में मजे से पिकनिक मना सकते हैं और किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता है. यही कारण है कि यह खासतौर पर जिनके घर में अधिक बच्चे होते हैं, उनकी यह जगह पहली पसंद होती है.

यहां पर पार्किंग की उचित व्यवस्था है और अगर आपको ढाबे में कोई विशेष चीज खाने का मन है तो गेट के जस्ट बाहर आपको पंजाबी ढाबा देखने को मिलेगा. यहां पर आप पंजाबी स्टाइल में दाल मखनी या बटर नान ये सब चीजें ऑर्डर कर सकते हैं. तो खाने को लेकर कोई टेंशन नहीं है.

नए साल आने में अब कुछ दिन शेष हैं और अभी से ही यहां पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. कई बार तो ऐसा होता है कि लोग बस भर-भर के आते हैं. खूबसूरत पेड़, चारों तरफ शुद्ध हवा मन मोह लेती है. इतना ही नहीं अगर किसी प्रकार का तनाव या चिंता है तो यकीन मानिए यहां अंदर आते ही आपकी चिंता छू हो जाएगी और आपको पता भी नहीं चलेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.