Ranchi Best Roads For Long Drive: रांची में यूं तो लॉन्ग ड्राइव के लिए बहुत सी सड़के हैं जो बेहद खूबसूरत हैं लेकिन रांची-खूंटी रोड और रांची-ओरमांझी रोड बेस्ट मानी जाती हैं. यहां रास्ते में पड़ने वाला वॉटरफॉल, ढाबे सफर को और खूबसूरत बना देते हैं.
इन रास्तों पर आते ही होता है मूड फ्रेश
ऐसे में अगर आपका मन अच्छा नहीं लग रहा है, मूड फ्रेश करना है और आपको ड्राइविंग का शौक है, तो आप बेहिचक इन रास्तों पर आ सकते हैं. क्योंकि एक तो ये रास्ते सूनसान मिलते हैं, डरावने नहीं, मतलब काफी खाली रहते हैं. यहां ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही नहीं होती, जिससे आप आराम से गाड़ी चला सकते हैं. दूसरी बात यह है कि सड़क किनारे कई ढाबे मिल जाते हैं, जहां काफी लजीज खाना मिलता है.
देसी खाने के ढाबे
यहां पर कई लोग ड्राइविंग करने आते हैं. इन्हीं में से एक सुशील बताते हैं कि जब मन नहीं लगता है, तो इन रास्तों पर बस बाइक चलाने आ जाते हैं और मूड फ्रेश हो जाता है. लंच के तौर पर रोड किनारे एक ढाबा है, वृंदावन नाम का. वहां की अंडा करी इतनी टेस्टी है कि खराब से खराब मूड भी ठीक कर देती है. ऐसे में यहां रुककर मात्र 150 रुपये में अच्छे से लंच कर लेते हैं. कभी देसी मुर्गा तो कभी देसी मटन.
सनसेट का नजारा, वॉटरफॉल, सब हैं यहां
इन सड़कों पर आपको देसी कड़कनाथ मुर्गी जैसी चीजें भी देखने को मिलती हैं, जो कहीं और रास्ते के ढाबों में आसानी से नहीं मिलतीं. यही भी एक कारण है कि लोग यहां लॉन्ग ड्राइव पर आते हैं. साथ ही, अगर आप खूंटी की ओर आगे बढ़ते हैं, तो रास्ते में पंचघाघ वॉटरफॉल और रीमिक्स वॉटरफॉल भी देखने को मिल जाते हैं. रोड से ही खूबसूरत सनसेट का नजारा दिखता है. मतलब खराब से खराब मूड को भी ये रास्ते ठीक कर देते हैं.
अच्छी धूप और शाम का गुलाबी आसमान
अगर आप दोपहर 12:00 बजे निकलते हैं, तो ठंडी हवा और अच्छी धूप का मजा मिलता है और शाम होते-होते करीब तीन बजे गुलाबी आसमान देखने को मिलता है, जो काफी अद्भुत लगता है. कई बार तो महेंद्र सिंह धोनी तक यहां ड्राइव करने आ जाते हैं. दोनों तरफ घना जंगल होता है और कोई आपको डिस्टर्ब करने वाला नहीं रहता. आप अपनी ही धुन में ठंड के दिनों में ड्राइविंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.