Ranchi air ambulance accident Dr Vikas: रांची में रेडबर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस दुर्घटना में डॉ विकास कुमार गुप्ता समेत 7 लोगों की मौत हो गई है. DGCA और AAIB की टीमें जांच कर रही हैं. चिकित्सक की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बता दें कि डॉक्टर मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे.
डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता
एयर एंबुलेंस से मरीज को ले जा रहे थे दिल्ली
डॉ विकास क्रिटिकल केयर एनेस्थेसिया के क्षेत्र में एक जाने-माने चिकित्सक थे. रांची के ज्यूडिशियरी, प्रशासनिक अधिकारियों और तमाम हस्तियों से उनके गहरे और व्यक्तिगत संबंध थे. वह न केवल मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते थे, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में उनकी विशेषज्ञता और शांत स्वभाव ने उन्हें सभी के बीच सम्मान दिलाया था. रेडबर्ड एयरवेज की इस मेडिकल इवैक्यूएशन फ्लाइट में वे बर्न मरीज संजय कुमार की देखभाल के लिए सवार थे, जो लातेहार के चंदवा निवासी थे और 65% जलने की चोटों से जूझ रहे थे. रांची के देवकमल हॉस्पिटल से दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला बेहतर इलाज की उम्मीद में लिया गया था, लेकिन खराब मौसम और डायवर्सन की कोशिश के बीच विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के घने जंगल में क्रैश हो गया.
रांची विमान हादसे में डॉक्टर विकास गुप्ता की मौत
इस हादसे ने रांची के चिकित्सा और सामाजिक वर्ग में गहरा शोक फैला गई है. बता दें कि डॉ विकास के करीबी मित्रों, सहकर्मियों और मरीजों के परिवारों में रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी अचानक मौत ने एक बार फिर एयर एंबुलेंस सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. DGCA और AAIB की जांच टीम ब्लैक बॉक्स और मौसम संबंधी कारकों की जांच कर रही है. वहीं, डॉ विकास की याद में उनके परिवार, खासकर पत्नी और छोटे बेटे के लिए यह समय बेहद कठिन है. उनकी कमी रांची के क्रिटिकल केयर क्षेत्र में लंबे समय तक महसूस की जाएगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.