Ranchi 31st Night Celebration Top Place : रांची में 31st नाइट मनाने के लिए टाटा सिल्वे का माउंट मैजिका रिसोर्ट, होटल रेडिसन ब्लू और ली लैक होटल खास हैं, जहां डीजे, बोनफायर, म्यूजिकल नाइट और बेली डांस का मजा मिलेगा.
रांची में अगर आप 31st नाइट मनाना चाहते हैं, तो आप आ जाइए टाटा सिल्वे स्थित रिज़ॉर्ट में. जहां पर जंगल के बीच आप डीजे की धुन पर नए साल का स्वागत कर सकते हैं. इसके अलावा रांची में और भी जगह हैं. जहां पर कैंपिंग बोनफायर और डीजे इन सब की व्यवस्था की गई है. अगर आप जंगल के बीच में बोनफायर के साथ अगर आप 31st नाइट मनाना चाहते हैं, तो आप आ जाइए रांची के टाटी सिल्वे स्थित माउंट मैजिका रिसोर्ट में यहां पर बगल में नदी बहती है. यहां पर डीजे की धुन पर और बोनफायर के साथ पूरी रात गुजार सकते हैं.

यहां खास कैंपिंग की व्यवस्था की गई है. नाइट कैंपिंग कर सकते हैं, एकदम गैलेक्सी नाइट देख सकते हैं. खाने का भी कोई टेंशन नहीं है. वेज से लेकर नॉनवेज हर चीज ₹1200 के पैकेज में मिल जाएगा. अगर आप यहां पर बुकिंग करना चाहते हैं, तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

इसके बाद आप आ सकते हैं रांची के होटल रेडिसन ब्लू है. जहां पर आपको एक से बढ़कर म्यूजिकल नाइट कोलकाता और दिल्ली से आए हुए डीजे. यहां पर एक से बढ़कर एक लेटेस्ट गाने की धुन को मिक्स करके आपको थिरकाने के लिए रेडी है, लेकिन यहां पर आपको जब थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ सकती है. कम से कम 8 से 10,000 बजट एक व्यक्ति का रखना पड़ेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

खाने से लेकर ड्रिंक, कॉकटेल, मॉकटेल सब कुछ यहां पर इसी में इंक्लूड रहता है. आप पूरी रात यहां पर मस्ती कर सकते हैं. साथ में खाना पीना वेज में तो 50 आइटम और नॉनवेज के भी 25 से अधिक आइटम. यानी कि पूरा का पूरा रात धमाकेदार हो सकता है. रात के 12:00 बजे खासतौर पर यहां पर वेलकम के लिए और विशेष व्यवस्था रहती है.

इसके अलावा आप आ सकते हैं. रांची के ली लैक होटल में और साथ में यहां पर आपको कई सारे बेली डांसर देखने को मिलेंगे. ऐसे जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. अलग-अलग कंट्री से भी लोग आते हैं, डीजे वाले हर गाने चाहे वह इंग्लिश हो या पंजाबी हो या फिर लेटेस्ट भोजपुरी हो. यहां पर हर चीज का तड़का देखने को मिलेगा.

यही कारण है कि यहां के फैंस ही अलग जोन में है. यहां पर आने के लिए साल भर इंतजार करते हैं. यहां पर भी पास के रूप में आपको तीन से ₹4000 एक व्यक्ति का बजट रखना पड़ेगा. साथ में खाना पीना ड्रिंक सब कुछ साथ में इंक्लूड रहता है. इसके लिए भी आपको एडवांस बुकिंग करानी होगी.

एक बात का ध्यान रखना है. इन सभी जगह जाना चाहते हैं, तो एडवांस में कम से कम एक हफ्ता पहले बुकिंग जरूर करा लें. क्योंकि ऐन वक्त आपको शायद पास पैसा होते हुए भी पास ना मिल पाए. इसलिए होटल में जाकर उनके मैनेजर से मिलकर ही आप पास बुक करें, तो यह अच्छा विकल्प रहेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.