Ranchi Daldali Road Famous Food Shop: रांची के दलदली रोड पर 5-6 होटल्स हैं. यहां देहाती स्टाइल में नॉनवेज परोसा जाता है. मटन करी, चिकन, अंडा करी खास तरीके से बनाई जाती है. यहां धोनी भी आकर मटन खाते हैं.
रांची में यहां आपको एकदम सिलोट में पीसे हुए दादी-नानी के जमाने के हाथ का स्वाद याद आ जाएगा. यहां पर दाम भी एकदम किफायती लगाया जाता है. यहां आपको ₹120 में पेट भर के खा सकते हैं. मतलब ₹200 लेकर आते हैं तो दो लोग 2 पीस अंडा करी यहां पर आराम से खा लेंगे. यही कारण है कि बजट के साथ टेस्ट भी इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग यहां पर पार्टी करने भी चले आते हैं. यहां खासतौर पर नॉनवेज पार्टी भी लोग करते हैं.
मटन के भी दीवाने हैं लोग
यहां का मटन ऐसा है कि धोनी तक यहां के मटन के दीवाने हैं. यहां पर लाइन से आपको मां होटल, सरना होटल, महतो होटल ये सारा देखने को मिलेंगे. ऐसे में यहां पर एकदम फ्रेश खस्सी का मटन परोसा जाता है. यहां पर एक होटल में एक बार में ही 40 से 50 केजी मटन का खपत हो जाता है. अब आप समझ सकते हैं कि यहां पर मटन खाने वाले लोग किस तरीके से आते होंगे.
यहां पर खासतौर पर सखुआ के पत्तल में मटन परोसा जाता है. साथ में चावल, सलाद और धनिया पत्ती की चटनी परोसी जाती है. जहां इसकी कीमत 150 रुपए प्लेट होती है. यहां पर चिकन चावल भी परोसा जाता है. जिसकी कीमत 120 रुपए प्लेट होती है. कई बार यहां पर धोनी के स्टाफ आते हैं और कहते हैं कि घर में कुछ मेहमान आए हैं, मटन पैक कर दो तो हमेशा उनके स्टाफ आकर यहां से मटन ले जाते हैं.
नॉनवेज लवर का लगता है अड्डा
यहां पर नॉनवेज लवर का अड्डा देखने को मिलता है. यहां पर खासतौर पर आलू और अंडे का जबरदस्त सब्जी खाने को मिलेगा. ऐसा कहीं और खाने को नहीं मिलेगा. दरअसल, आलू और अंडे को साथ मिलाकर एकदम ग्रेवी बनाकर परोसा जाता है. साथ ही ऊपर से चावल भी परोसा जाता है. ऐसे में अगर आप नॉन वेज लवर हैं तो इस साइड आना ना भूलें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.