Ranchi Varanasi Ayodhya Train News : रांची के लोगों के लिए खुशखबरी है. अब रांची से वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ के लिए ट्रेन मिलेगी. पीएम मोदी 14 मार्च को कोलकाता से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. आइये जानते हैं इस ट्रेन के बारे में कि यह कहां-कहां रुकेगी.
पलामू के सांसद ने रखी थी मांग
पुरुलिया-आनंद विहार ट्रेन हफ्ते में एक बार चलेगी. यह रांची-लोहरदगा-टोरी, अयोध्या धाम और लखनऊ होते हुए आनंद विहार जाएगी. पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने नई ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया और कहा कि इस ट्रेन से रांची व पलामू क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा.
यहां जानें ट्रेन का स्टॉपेज
साथ ही, नवाबों के शहर लखनऊ की भी डायरेक्ट सैर कर सकेंगे. पलामू सांसद की पहल पर रेल मंत्री ने पुरूलिया से आनंद विहार दिल्ली के लिए एक नयी ट्रेन दी है. जो पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा , जपला, बनारस, अयोध्या, लखनऊ होते हुए आनंद विहार दिल्ली जाएंगी. ट्रेन नं 14021 शुक्रवार को शाम 5 बजे पुरुलिया से खुलेगी और रांची 7:35 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन साप्ताहिक रहेगी. यह ट्रेन दिल्ली से गुरुवार को चलेगी.
श्रद्धालुओं का अयोध्या धाम जाना होगा आसान
बता दें कि विशेष रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन के लिए अब सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं, गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआई) जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को लंबी दूरी की जटिल यात्रा और ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.