Ranchi Ranjeet Success Story: रांची के रंजीत एमबीए करने के बाद सालाना 20 लाख सैलरी वाली नौकरी कर रहे थे पर उनके मन में अपना काम शुरू करने का ख्याल इतना तगड़ा था कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी. आज वे कई फ्लेवर के मखाने सेल करते हैं और इस बिजनेस से पहले से ज्यादा कमा रहे हैं.
जैसे पेरी फ्लेवर, पानी पुरी, लाल मिर्च और मसाला फ्लेवर. इस तरह अलग-अलग स्वाद में मखाना खाने को मिलता है. उन्होंने अपनी एक ब्रांड बनाई है. जिसका नाम है “लोटस बिष्ट”. इसके तहत मखाना का प्रोटीन पाउडर से लेकर मखाना स्नैक्स बेचने का काम किया जाता है. कुल मिलाकर मखाना बहुत सी वैरायटी में मिलता है.
मखाना है सुपरफूड
उन्होंने बताया कि स्नैक्स के रूप में वह कुछ ऐसा लाना चाहते थे जो सुपरफूड हो. ऐसे में आपको पानी पुरी फ्लेवर का भी स्वाद मिल जाए. स्वाद भी अच्छा लगे और आप इसे मेहमानों को भी परोस सकें. साथ ही प्रोटीन की मात्रा भी पूरी हो जाए. आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा. कई बार लोग स्नैक्स खाते समय बाहर का जंक फूड खा लेते हैं या शाम को भूख लगने पर कुछ ऐसा खा लेते हैं जिससे भूख तो शांत हो जाती है. लेकिन वजन बढ़ जाता है और सेहत को भी नुकसान पहुंचता है.
दूध में डालकर भी पी सकते हैं
लेकिन मखाना ऐसी चीज है जिसे आप डाइटिंग के दौरान भी खा सकते हैं. इसके अलावा आप दूध में मखाना का पाउडर डालकर पी सकते हैं. इससे शरीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पहुंच जाती है और इसकी बाकी न्यूट्रीशनल प्रॉपर्टीज इसे शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. यही कारण है कि यह स्नैक्स भी है और शरीर को पोषण भी देता है.
पक्के ग्राहक हैं हमारे
रंजीत बताते हैं कि उनके नियमित ग्राहक हैं. खासतौर पर महिलाएं पानी पुरी फ्लेवर ज्यादा पसंद करती हैं. एक बार जो ग्राहक लेते हैं. वह दोबारा वापस आते हैं. हर दिन लगभग 15-20 पैकेट की मांग आ जाती है. सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी सप्लाई की जाती है.
जैसे गुमला, धनबाद और बोकारो. उनकी एक वेबसाइट भी है जहां से लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. कई तरह के फ्लेवर देख सकते हैं और घर बैठे ऑर्डर दे सकते हैं. आज स्थिति यह है कि वह खुद अपने मालिक हैं और महीने में लगभग एक लाख रुपये की कमाई आराम से कर लेते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.