उनके हरमू स्थित आवास में पैथलैब खुला है. इसी पैथ लैब पर सवाल उठे हैं. झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान ने न्यूज 18 को फोन पर जानकारी दी कि महेंद्र सिंह धोनी को अब तक 300 से ज्यादा बार नोटिस भेजी जा चुकी है. 15 दिनों के अंदर धोनी की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
फाइल फोटो
रांची: झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस भेजा है. झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने उन्हें यह नोटिस हरमू स्थित एक जमीन के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर दी है. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी को हरमू स्थित घर के लिए जमीन दी गई थी. इस जमीन का वह व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी मामले में उन्होंने नोटिस दी गई है.
उनके हरमू स्थित आवास में पैथलैब खुला है. इसी पैथ लैब पर सवाल उठे हैं. झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान ने न्यूज 18 को फोन पर जानकारी दी कि महेंद्र सिंह धोनी को अब तक 300 से ज्यादा बार नोटिस भेजी जा चुकी है. 15 दिनों के अंदर धोनी की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दूसरे कई अन्य लोगों को भी सरकार की तरफ से दी गई जमीन का बेजा इस्तेमाल करने को लेकर नोटिस दी गई है.
About the Author
Rajneesh Singhजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें