Jharkhand weather Today: झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से तापमान में भारी गिरावट आई है. जहां रांची के मौमस में 2 डिग्री तो बोकारो के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि होली तक न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी में बना एक निम्न दबाव
रांची मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है, जिसका असर खासतौर पर असम राज्य और आसपास के राज्यों में अधिक देखा जा रहा है. इसी का असर झारखंड में भी देखा जा रहा है. वहां से उठती हवा रात में कंकनी बढ़ा रही है. बता दें कि न्यूनतम तापमान जहां 13-14 डिग्री देखा जा रहा था. वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम लोहरदगा का 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है. यहां पर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 30/14 | 113 |
| जमशेदपुर | 34/17 | 124 |
| धनबाद | 33/17 | 136 |
| बोकारो | 34/15 | 135 |
| पलामू | 34/14 | 140 |
नोट -( ये आंकड़े शनिवार के हैं )
झारखंड के इन जिलों में आज रहेगी गर्मी
आज खासतौर पर देवघर, धनबाद, पाकुड़, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री तक देखा जाएगा. ऐसे में आज अच्छी खासी की रात में गर्मी इन जिले के लोगों को लगेगी. दोपहर में भी अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री तक देखा जाएगा. ऐसे में खासतौर पर इन 5 जिलों के लोग थोड़ा सावधान रहें और खूब पानी पिए और हाइड्रेट रहें.
दो दिनों में 3-4 डिग्री की तापमान में हुई बढ़ोतरी
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में यानी होली तक आपको न्यूनतम तापमान में और 3-4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी. यानी की तापमान 18 से 20 डिग्री तक जाएगा. यानी होली में आपको अच्छी खासी गर्मी लगेगी. दोपहर का तापमान भी 36 डिग्री तक जा सकता है. ऐसे भी इस बार की होली गर्मी वाली मानी जा सकती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.