Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है. रांची, जमशेदपुर, पलामू समेत कई शहरों का तापमान 35°C तक पहुंच गया है. झारखंड के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है. साथ ही लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.
अभी से ही सता रही है गर्मी
झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 3.7 डिग्री ज्यादा है. औद्योगिक शहर जमशेदपुर में गर्मी का असर ज्यादा दिखा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पलामू क्षेत्र के डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी ऊपर है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधितकम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 31/15 | 158 |
| जमशेदपुर | 35/18 | 153 |
| धनबाद | 32/14 | 168 |
| बोकारो | 33/15 | 150 |
| पलामू | 35/14 | 170 |
नोट- ( ये आंकड़े मंगलवार के हैं )
झारखंड में लगातार बढ़ रहा है तापमान
वहीं, रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. आने वाले दो दिन के अंदर और दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 4 तारीख तक न्यूनतम तापमान लगभग हर एक जिले का 17 से 20 डिग्री के बीच में देखने को मिलेगा. इस समय खुद को एकदम हाइड्रेट करके रखें. तभी भीषण गर्मी से आसानी से बचा जा सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.