Jharkhand Aaj Ka Mausam: रांची में मंगलवार शाम को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. झारखंड के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि सरायकेला में कल सबसे गर्म और लातेहार में सबसे ठंडा दिन रहा था.
बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
वहीं, झारखंड के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें देवघर, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा, सरायकेला, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम जैसे जिले शामिल हैं. यहां पर अच्छी खासी शाम में बारिश की संभावना जताई गई है. हवा यहां पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में घर से बाहर निकलते हैं तो थोड़ा सावधान रहें और किसी सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 32/18 | 159 |
| जमशेदपुर | 35/22 | 170 |
| धनबाद | 32/21 | 221 |
| बोकारो | 32/2 | 150 |
| पलामू | 35/22 | 170 |
नोट- (ये आंकड़े बुधवार के हैं)
सरायकेला रहा सबसे गर्म तो लातेहार रहा सबसे ठंडा
वहीं, पिछले 24 घंटे में सरायकेला में सबसे अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम तापमान 17.1 लातेहार में दर्ज किया गया है. वहीं, आज भी लगभग हर एक जिले का अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच देखे जाने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.