Jharkhand Weather Today : झारखंड में मौसम की मनमानी से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. रांची, खूंटी, लातेहार समेत 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, झारखंड के सभी जिलों का AQI भी बढ़ा हुआ है.
झारखंड के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
झारखंड में आज न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. रांची मौसम केंद्र के मुताबिक आज 9 जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे रहेगा. खासतौर पर खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा व चतरा जैसे जिलों का न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, 24 घंटे पहले तक यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया था. अब आप समझ सकते हैं कि 24 घंटे के अंदर ही कितना बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 27/10 | 142 |
| जमशेदपुर | 31/13 | 153 |
| धनबाद | 28/11 | 198 |
| बोकारो | 28/11 | 160 |
| पलामू | 30/8 | 140 |
नोट – ( ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )
मौसम को लेकर परेशान हैं झारखंडवाले
इस घटते बढ़ते तापमान की वजह से लोग कंफ्यूज हो चुके हैं कि रजाई को परमानेंट अंदर रख दें या फिर बाहर. जब अंदर रख देते हैं तो न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट हो जाती है. वहीं, जब बाहर लाते हैं तो 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाती है. अगर हम अधिकतम तापमान की बात करें तो खासतौर पर दक्षिणी जिलों जैसे जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक की संभावना है. यानी कि यहां पर लोगों को थोड़ी गर्मी लगेगी पर अन्य जिलों में अच्छी खासी ठंड रहेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.