Jharkhand Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से झारखंड में मौसम का यू-टर्न दिखने वाला है. अगले तीन दिनों में रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है. 35°C तक पहुँचते पारे और भीषण गर्मी के बीच यह बारिश राहत लेकर आएगी. हालांकि उत्तर और दक्षिण झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी जारी है.
इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का सबसे ज्यादा असर राज्य के मध्य और दक्षिणी जिलों में देखने को मिलेगा. इनमें राजधानी रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ के साथ-साथ दक्षिणी हिस्से के जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. विशेषकर जमशेदपुर और सरायकेला जैसे इलाकों में जहां फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है, वहां यह बारिश लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी. आंशिक बादलों के कारण दोपहर की चिलचिलाती धूप से भी थोड़ी निजात मिलने की उम्मीद है.
तापमान का उतार-चढ़ाव और गर्मी की तपिश
बारिश से पहले, यानी 21 से 23 फरवरी के बीच राज्य के लोगों को कड़ाके की धूप और हल्की गर्म हवाओं का सामना करना होगा. दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा. वहीं, राज्य के वे जिले जो आमतौर पर ठंडे माने जाते हैं जैसे पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा और गढ़वा वहां भी पारे में तेजी से उछाल देखा जा रहा है. इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जो पहले 10 डिग्री से नीचे था, अब बढ़कर 13 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री को पार कर चुका है.
कुल मिलाकर, झारखंड में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ दोपहर की झुलसाने वाली धूप गर्मी का अहसास करा रही है, तो दूसरी तरफ आने वाली बारिश ‘प्री-मानसून’ जैसा अहसास कराने को बेताब है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| रांची | 29 | 13 | 152 |
| जमशेदपुर | 34 | 16 | 164 |
| धनबाद | 30 | 14 | 279 |
| बोकारो | 32 | 13 | 140 |
| पलामू | 33 | 12 | 150 |
नोट- ये आंकड़े शुक्रवार के हैं.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.