रांची: झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं, दोपहर में कड़ी धूप से लोग थोड़ा परेशान दिखाई दे रहे थे, लेकिन अचानक से शाम 7:00 बजे रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, जमशेदपुर पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां जैसे जिले में अच्छी खासी बारिश देखी गई. इस वजह से मौसम एकदम सुहाना हो गया. वहीं, ठंडी हवाओं ने लोगों को काफी राहत दी. रांची में बारिश के साथ कई जगहों पर गरज भी देखी गई.
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है. वहां से नमी झारखंड की ओर आ रही है. इस वजह से बारिश देखने को मिल रही है और यह बारिश आज और कल देखने को मिलेगी. खासतौर पर जो बंगाल की खाड़ी से निकटवर्ती क्षेत्र हैं. वहां पर बादलों की आवाजाही अधिक सक्रिय रहेगी.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 29/14 | 169 |
| जमशेदपुर | 33/17 | 180 |
| धनबाद | 32/16 | 162 |
| बोकारो | 34/16 | 150 |
| पलामू | 33/ 14 | 140 |
नोट- ( ये आंकड़े मंगलवार के हैं )
40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
झारखंड के 7 जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे का रफ्तार से हवा देखने को मिलेगी. जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इतना ही नहीं, साथ में गरज और वज्रपात की भी स्थिति बन रही है. ऐसे में बाहर निकलते हैं तो थोड़ा सावधान रहें. भूलकर भी की इस दौरान किसी पेड़ के नीचे ना खड़े हों.
झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश
आज खासतौर पर हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, रांची, खूंटी, गुमला, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, कोडरमा और रामगढ़ जैसे जिले में बारिश की संभावना है. हालांकि, बारिश बहुत ज्यादा तीव्र नहीं होगी, लेकिन रुक-रुक कर थोड़ी-थोड़ी देर में हल्की बारिश देखने को मिलेगी. साथ में गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.