Jharkhand Aaj Ka Mausam : रांची में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री पहुंच गया है. वहीं, कांके में 3.9 डिग्री दर्ज हुआ है. जबकि पलामू, लोहरदगा में 5-6 डिग्री के करीब है. मौसम विभाग के अनुसार अब झारखंड में सर्द हवाएं थम चुकी हैं.
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताते हैं कि हिमालय क्षेत्र में फिलहाल बर्फबारी थमी है. इस वजह से वहां से आने वाली पश्चिमी हवा में उतनी कंकनी फिलहाल नहीं देखी जा रही है. ऐसे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री के वृद्धि संभव है. आज 4 जिलों को छोड़कर बाकी के 20 जिलों में 10 -12 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.
शहरों का तामान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 27/12 | 193 |
| जमशेदपुर | 29/12 | 187 |
| धनबाद | 29/12 | 227 |
| बोकारो | 29/12 | 200 |
| पलामू | 29/10 | 147 |
झारखंड के 4 जिलों में आज पड़ेगी ठंड
आज खासतौर पर झारखंड के पलामू, खूंटी, हजारीबाग और गुमला समेत तीन जिलों में 8 से 9 डिग्री न्यूनतम तापमान देखा जाएगा. वहीं, जमशेदपुर में 12 डिग्री तापमान रहेगा. इसी तरह झारखंड के अन्य जिलों में भी 11 से 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है. यानी आज लगभग पूरे जिले के लोगों को ठंड से काफी राहत मिलने की संभावना है. दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. कड़ी धूप से दिन एकदम सुहाना रहेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.