Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड के जमशेदपुर और लातेहार में तापमान 35 °C और 36°C को पार कर गया है. यहां मार्च की शुरूआत से ही गर्मी भीषण कहर बरपा रही है. सरायकेला में तो लोग दोपहर में बाहर नहीं निकलने से डर रहे हैं. यहां मई-जून वाली गर्मी मार्च में ही पड़ रही है.
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. बारिश की भी संभावना नहीं है. बंगाल की खाड़ी में किसी तरह का कोई सिनॉप्टिक फीचर भी नहीं देखा जा रहा है. ऐसे में होली में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और अगर होलिका की बात करें तो होलिका के दिन भी दोपहर में अच्छी खासी गर्मी, सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा देखने को मिलेगी.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 31/14 | 163 |
| जमशेदपुर | 35/17 | 148 |
| धनबाद | 33/13 | 149 |
| बोकारो | 34/14 | 140 |
| पलामू | 34/14 | 135 |
नोट -( ये आंकड़े सोमवार के हैं )
झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि
वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की वृद्धि देखी गई है. जहां 14 से 16 डिग्री तक न्यूनतम तापमान जा रहा था. अब सीधा 18 पार कर चुका है. आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. दक्षिणी जिले जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम इन सब जिलों में अधिकतम तापमान आज 17 से 19 डिग्री के बीच देखने को मिल सकता है.
वहीं, झारखंड में कुछ ऐसे जिले हैं. जहां पर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है. यह जिले देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, दुमका, जामताड़ा हैं. यहां पर अब तक 15 से 16 डिग्री तक न्यूनतम तापमान देखा जा रहा था. वहीं, आज की बात करें तो 13 से 14 डिग्री के बीच संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को शाम के समय गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं पानी
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस समय खुद को लोग हाइड्रेट रखें. जहां पानी अधिक से अधिक पिएं. क्योंकि दोपहर में लगभग हर एक जिले में अच्छी खासी कड़ी धूप देखने को मिलेगी. ऐसी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. सर में दर्द और चक्कर आ सकता है. ऐसे में अभी से ही अधिक पानी पीने की आदत डाल लीजिए. साथ ही अधिक से अधिक फल का सेवन करें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.