झारखंड में 24 घंटे में बदलेगा मौसम
झारखंड में आने वाले 24 घंटे में एक बार फिर से मौसम बदलेगा. जहां 11 मार्च के बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब 16 मार्च तक उत्तर पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में अच्छी खासी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. जिसका आंशिक असर यहां पर देखने को मिल रहा है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 34/18 | 162 |
| जमशेदपुर | 37/20 | 182 |
| धनबाद | 35/19 | 223 |
| बोकारो | 36/19 | 190 |
| पलामू | 38/17 | 200 |
नोट – ( ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )
झारखडं के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट
आज झारखंड के 6 जिलों में देवघर, सासाहिबगंज दुमका, पाकुड़, गोड्डा व जामताड़ा जैसे जिले में बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में यहां के लोग थोड़ा सतर्क रहे. यहां पर अब लोगों को चिलचिलाती धूप से काफी राहत मिलने की संभावना है.
सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक तापमान
वहीं, झारखंड में कुछ जिले ऐसे हैं. जहां पर सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक तापमान देखी जा रहा है. जैसे कि बोकारो में न्यूनतम तापमान 21.5 दर्ज किया गया. जो की सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है इस सीजन में. जमशेदपुर में 5.7 डिग्री व चाईबासा में 3 डिग्री तक सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है.
डाल्टनगंज में चल रही है गर्म हवा
वहीं, डाल्टनगंज में तो अभी से ही गर्म हवा देखने को मिल रही है. दोपहर में कर्कश धूप से सिग्नल पर 2 मिनट भी लोगों को खड़े रहना परेशानी का सबब लग रहा है. क्योंकि सीधे खड़े धूप में पसीने और उमस जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. यहां पर पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है.
धनबाद में सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश धनबाद में दर्शी गई यहां पर 18.6 मिमी दर्ज की गई. यहां पर बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था. वज्रपात और गर्जन जैसी चीज भी देखी गई और मौसम भी काफी सुहाना देखने को मिला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.