Jharkhand weather Today: झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव आया है. बीते 24 घंटे से झारखंड के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है. हालांकि रांची का अधिकतम तापमान 29 सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं, अन्य जिलों का तापमान भी एकबार फिर तेजी से चढ़ता जा रहा है. आईएमडी के अनुसार होली तक तापमान सभी जिलों का 34 डिग्री तक पहुंच सकता है.
कंकनी वाली हवा से सुबह बढ़ी ठिठुरन
हालांकि, बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवा का असर सुबह और शाम देखने को मिल रही है. सुबह में 6:00 बजे तक हल्का कोहरा और कंकनी वाली हवा के चलते थोड़ी ठिठुरन लग रही है. वहीं, शाम में 5:00 के बाद हल्की ठंडी हवा लोगों को राहत पहुंचा रही है. बता दें कि आने वाले दो दिनों के बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी और होली तक लोगों को गर्मी का एहसास होने लग जाएगा.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 29/14 | 125 |
| जमशेदपुर | 33/16 | 162 |
| धनबाद | 32/16 | 131 |
| बोकारो | 34/14 | 140 |
| पलामू | 33/13 | 135 |
नोट- ( ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )
झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी
वहीं, झारखंड के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जहां एक ओर पिछले 24 घंटे में 14 से 15 डिग्री तक न्यूनतम तापमान देखा ज जा रहा था, लेकिन अब 16 से 17 डिग्री तक देखा जाएगा. देवघर, साहिबगंज पाकुड़ जैसे जिलों का तापमान 17 डिग्री तक तो जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां, व पश्चिमी सिंहभूम का 16 डिग्री तक देखा गया. वहीं, इन जिलों में दोपहर में अधिकतम तापमान में 34 डिग्री तक जा सकता है.
बदलते मौसम को देखकर रहें सावधान
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया इस बदलते मौसम में सावधान रहे और सबसे जरूरी है कि खूब पानी पिएं और हाइड्रेट रहें. क्योंकि यह ट्रांसजेशन फेज चल रहा है. मतलब ठंड से गर्मी की ओर. ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही सीधा अस्पताल पहुंचा सकती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.