झारखंड में नये पश्चिमी विक्षोभ का दस्तक
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि 9 फरवरी को झारखंड में एक नये पश्चिमी विक्षोभ ने देश के उत्तरी हिस्से में दस्तक दिया है. इसके चलते एक बार फिर मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है. इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की संभावना है, लेकिन ठंड हवा का सितम जारी रहेगा.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 25/11 | 100 |
| जमशेदपुर | 29/12 | 125 |
| धनबाद | 29/11 | 159 |
| बोकारो | 29/ 10 | 160 |
| पलामू | 29/10 | 110 |
अचानक ठंड बढ़ने से रिम्स में बढ़े मरीज
वहीं, आज लगभग हर एक जिले में सुबह में कुहासा दिख सकता है और जबरदस्त सनसनाती हवा भी चलेगी. यहां ठंड हवा से लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस समय गर्म कपड़े का भरपूर इस्तेमाल करें. क्योंकि यह जो तुरंत उतार चढ़ाव मौसम में हो रहा है. इस वजह से तबीयत खराब होने की संभावना काफी अधिक है. बता दें कि रिम्स से भी हर दिन सर्दी खांसी के मरीज दोगना बढ़ गये हैं. जहां हर दिन 20 मरीज आते थे. वहीं, अब 40 से भी अधिक मरीज आ रहे हैं
झारखंड का न्यूनतम तापमान रहेगा 10 से 11 डिग्री के बीच
आज गुमला में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अन्य जिलों में 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. खासतौर पर पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची व खूंटी में अच्छा खासा घना कोहरा देखने को मिल सकती है.
जानें झारकंड का अधिकतम तापमान
इसके साथ ही झारखंड का अधिकतम तापमान खासतौर पर पश्चिमी और पूर्वी सिंगभूम का 32 डिग्री तक देखा जा सकता है. वहीं, बोकारो, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गढ़वा और सिमडेगा का 29 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग जैसे जिलों का 25-27 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया जा सकता है. आज झारखंड में दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.