Jharkhand Weather Today : झारखंड में पछुआ हवा के कारण गुमला में 2.2 डिग्री तापमान पहुंच गया है. झारखंड के कई जिलों में कश्मीर और शिमला जैसी ठंड पड़ रही है. वहीं, आईएमडी ने पूरे झारखंड में आज येलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं, झारखंड के अन्य जिलों का भी कुछ ऐसा ही हाल हो रहा है. खूंटी और लोहरदगा का तापमान 3.7 डिग्री तो डाल्टनगंज का 4.6 डिग्री, सरायकेला खरसावां, पाकुड़ और लातेहार का 6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. इन जिलों में ठंड का प्रकोप ऐसा है कि आपको शाम 4:00 बजे ही सड़क खाली देखने को मिल जाएगी. यहां बेहद जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 22/8 | 234 |
| जमशेदपुर | 23/9 | 230 |
| धनबाद | 21/8 | 263 |
| बोकारो | 22/8 | 240 |
| पलामू | 21/6 | 270 |
( ये आंकड़े बुधवार के हैं )
झारखंड के सभी जिलों में आज येलो अलर्ट
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताते हैं कि आज पूरे राज्य में फिलहाल शीतलहर देखा जा रहा है. यह शीतलहर केवल शाम और सुबह नहीं. बल्कि, दोपहर में भी देखी जाएगी. इसीलिए लोग दोपहर में धूप सेकें तो थोड़ा सावधान रहें. इसे लेकर ही मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि इस ठंड को गंभीरता से लें. बच्चे और बूढ़े एकदम सावधान रहें. आने वाले 3-4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.